चीनी राजकीय ऊर्जा ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार इस
सितंबर के अंत तक देश में बिजली मोटर की कुल स्थापित क्षमता
413 करोड़ किलोवाट थी, जो पिछले साल की समान अवधि से 11.2
प्रतिशत अधिक थी। इसमें पवन और सौर ऊर्जा की कुल स्थापित
क्षमता 201 करोड़ किलोवाट थी।
आंकड़ों के अनुसार पवन बिजली की स्थापित क्षमता 70 करोड़
किलोवाट थी, जो साल दर साल 20.4 प्रतिशत से अधिक थी। सौर
ऊर्जा की स्थापित क्षमता 131 करोड़ किलोवाट थी, जो साल दर
साल 16.5 प्रतिशत से अधिक थी।
इस साल की पहली तीन तिमाही में देश भर में पवन और सौर ऊर्जा
के बिजली उत्पादन की कुल मात्रा 19 ख़रब 33 अरब 30 करोड़
किलोवाट घंटे दर्ज हुई, जो पिछले साल की समान अवधि से 1 ख़रब
93 अरब 70 करोड़ किलोवाट घंटे से अधिक थी। पवन और सौर
ऊर्जा के बिजली उत्पादन की अतिरिक्त मात्रा पूरे समाज की
अतिरिक्त बिजली मात्रा का 64 प्रतिशत थी। नवीन ऊर्जा का तेज
विकास दिख रहा है, जो ऊर्जा क्षेत्र में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका
निभा रहा है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)