Friday, October 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

संयुक्त राष्ट्र में चीन ने एकतरफा दंडात्मक उपायों पर जताई चिंता

DigitalDesk by DigitalDesk
October 2, 2026
in मुख्य समाचार
0
संयुक्त राष्ट्र में चीन ने एकतरफा दंडात्मक उपायों पर जताई चिंता
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

1 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फ़ू थ्सोंग ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की
तीसरी समिति में 28 समान विचारधारा वाले देशों की ओर से एक संयुक्त बयान दिया। इसमें
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकतरफा दंडात्मक उपायों पर सख्ती से अंकुश लगाने का आह्वान
किया।

फ़ू थ्सोंग ने कहा कि इस समय एकतरफावाद व्यापक रूप से बढ़ रहा है और एकतरफा दंडात्मक
उपायों का इस्तेमाल भी लगातार हो रहा है। इतिहास गवाह है कि ऐसे उपाय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
अव्यवस्था और विश्व व्यवस्था में गड़बड़ी के प्रमुख कारणों में से एक रहे हैं। उन्होंने कहा कि
अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर सतर्क रहना चाहिए, एकजुटता और सहयोग को मजबूत करना
चाहिए और इस तरह की अवैध प्रथाओं पर प्रभावी रूप से रोक लगानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकासशील देश और उनके लोग लंबे समय से एकतरफा दंडात्मक उपायों के
नकारात्मक असर का सामना कर रहे हैं। ये उपाय संप्रभु समानता और सहयोग के सिद्धांतों का
उल्लंघन करते हैं, दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हैं और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के
उद्देश्यों व सिद्धांतों के खिलाफ हैं। साथ ही, ये बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून के भी विपरीत
हैं।

Related posts

8thPay Commission: 8वें वेतन आयोग में 18 महीने के DA एरियर की मांग, पेंशनभोगियों ने भी उठाई कई बड़ी मांगें

8thPay Commission: 8वें वेतन आयोग में 18 महीने के DA एरियर की मांग, पेंशनभोगियों ने भी उठाई कई बड़ी मांगें

October 2, 2026
Invest ment: ₹5,000 महीने का निवेश 20 साल में कहां पहुंच सकता है? ULIP और Mutual Fund में समझें पूरा अंतर

Invest ment: ₹5,000 महीने का निवेश 20 साल में कहां पहुंच सकता है? ULIP और Mutual Fund में समझें पूरा अंतर

October 2, 2026

उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय कई बार एकतरफा दंडात्मक उपायों को तत्काल हटाने
की अपील कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद ये उपाय संबंधित देशों और उनके लोगों पर गंभीर
असर डाल रहे हैं और कई मामलों में लोगों के जीवन के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा
कि एकतरफा दंडात्मक उपाय, द्वितीयक प्रतिबंध और अत्यधिक अनुपालन मौजूदा मानवीय और
आर्थिक चुनौतियों को और बढ़ा रहे हैं। इससे खाद्य, ऊर्जा और वित्तीय सुरक्षा भी गंभीर रूप से
प्रभावित हो रही है।

फ़ू थ्सोंग ने कहा कि 28 देशों ने एकतरफा दंडात्मक उपायों का विरोध दोहराया है। उन्होंने कुछ
पश्चिमी देशों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की न्यायसंगत अपीलों पर ध्यान देने और सभी एकतरफा
दंडात्मक उपायों को तत्काल और बिना शर्त वापस लेने का आह्वान किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

Tags: #China #UnitedNations #UNGA #Sanctions #InternationalLaw #Multilateralism #GlobalCooperation
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version