Friday, October 30, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग समुद्री सुरक्षा और जन-कल्याण के लिए हो: चीन

DigitalDesk by DigitalDesk
October 30, 2026
in मुख्य समाचार
0
उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग समुद्री सुरक्षा और जन-कल्याण के लिए हो: चीन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू त्सोंग ने 29 अक्तूबर को सुरक्षा परिषद की उभरती
प्रौद्योगिकियां और समुद्री सुरक्षा विषय पर खुली बहस में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि उभरती प्रौद्योगिकियों का बेहतर इस्तेमाल समुद्री सुरक्षा और
आम लोगों के कल्याण के लिए किया जाए।

फू त्सोंग ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निम्न पृथ्वी कक्षा (LEO) उपग्रह नक्षत्र और मानवरहित
प्रणालियों जैसी उभरती प्रौद्योगिकियां तेज़ी से विकसित हो रही हैं। समुद्री गतिविधियों को मज़बूत
बनाने, नीली अर्थव्यवस्था के विकास और समुद्री सुरक्षा बनाए रखने में इनके व्यापक उपयोग की
संभावनाएं हैं। लेकिन इसके साथ ही इन प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग और बढ़ते शासन घाटे ने समुद्री
सुरक्षा के सामने नए जोखिम और चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को
एकजुटता और सहयोग मज़बूत करना चाहिए, विकास और सुरक्षा को समान महत्व देना चाहिए और
इन प्रौद्योगिकियों को समुद्री सुरक्षा तथा जन-कल्याण की बेहतर सेवा में लगाना चाहिए।

Related posts

शी जिनपिंग ने पार्टी के सख्त शासन पर गैर-पार्टी नेताओं से मांगी राय, भ्रष्टाचार और आंतरिक चुनौतियों से निपटने पर जोर

शी जिनपिंग ने पार्टी के सख्त शासन पर गैर-पार्टी नेताओं से मांगी राय, भ्रष्टाचार और आंतरिक चुनौतियों से निपटने पर जोर

October 30, 2026
चीन के ‘ब्लू बे बहाली अभियान’ को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता, 2,000 किमी से अधिक तटरेखा और 1.5 लाख हेक्टेयर आर्द्रभूमि को किया गया बहाल

चीन के ‘ब्लू बे बहाली अभियान’ को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता, 2,000 किमी से अधिक तटरेखा और 1.5 लाख हेक्टेयर आर्द्रभूमि को किया गया बहाल

October 30, 2026

उन्होंने आगे कहा कि सभी देशों को मानव-केंद्रित सोच अपनानी चाहिए। साथ ही समुद्री स्थिति-
जागरूकता, जोखिम चेतावनी और आपातकालीन प्रतिक्रिया की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी
उपकरणों का समग्र रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। इससे समुद्री कानून प्रवर्तन, खोज एवं बचाव तथा
आपदा रोकथाम और न्यूनीकरण के कामों में मदद मिलेगी। साथ ही समुद्री डकैती, आतंकवाद,
हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी तथा मानव तस्करी जैसे समुद्री अपराधों से भी ज़्यादा
प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।

फू त्सोंग ने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में कुछ क्षेत्रीय संघर्ष लंबे समय तक खिंचते रहे हैं। इससे
आसपास के समुद्री क्षेत्रों और अंतर्राष्ट्रीय जलमार्गों में तनाव पैदा हुआ है और वैश्विक शिपिंग सुरक्षा
तथा आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता पर भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि संबंधित पक्षों को साझा,
व्यापक, सहयोगात्मक और सतत सुरक्षा की अवधारणा अपनानी चाहिए। साथ ही उन्हें सक्रिय रूप से
बातचीत और परामर्श करना चाहिए, कूटनीतिक तरीकों से विवादों का समाधान निकालना चाहिए और
क्षेत्र में जल्द से जल्द स्थायी शांति स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए।
फू त्सोंग ने आगे कहा कि विकासशील देशों को धन, प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में

ज़्यादा सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने ज़ोर दिया कि उभरती प्रौद्योगिकियों के लाभ सभी देशों की
जनता तक समान रूप से पहुंचने चाहिए और डिजिटल-बुद्धिमान खाई तथा विकास की खाई को पाटा
जाना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Tags: #China #UnitedNations #MaritimeSecurity #ArtificialIntelligence #EmergingTechnologies #OceanSafety #GlobalSecurity #InternationalNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version