Monday, September 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन में प्रजनन समर्थन नीति को और बेहतर किया जाएगा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 14, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन में प्रजनन समर्थन नीति को और बेहतर किया जाएगा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने 14 सितंबर को "15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत"
श्रृंखला के तहत एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य
आयोग, राष्ट्रीय पारंपरिक चीनी चिकित्सा प्राधिकरण और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण प्राधिकरण
समेत संबंधित विभागों ने "15वीं पंचवर्षीय योजना" के कार्यान्वयन और स्वस्थ चीन के निर्माण
में निर्णायक प्रगति को बढ़ावा देने से जुड़ी जानकारी दी।

इस मौके पर चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की उप प्रमुख कुओ यानहोंग ने बताया कि
जनसंख्या का मुद्दा हमेशा चीन के सामने एक व्यापक, दीर्घकालिक और रणनीतिक मुद्दा रहा
है। उन्होंने कहा कि "15वीं पंचवर्षीय योजना" अवधि में चीन की जनसंख्या विकास स्थिति में
गहरे बदलाव आए हैं। ऐसे में चीन प्रजनन समर्थन नीति प्रणाली को तेजी से बेहतर बनाएगा,
प्रमुख समूहों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा और जनसंख्या के उच्च गुणवत्ता वाले
विकास को बढ़ावा देगा।

Related posts

Aditya Poddar: IIT में नहीं हुआ सिलेक्शन तो नहीं मानी हार, 90 किलो वजन घटाकर खड़ा किया 5 करोड़ का बिजनेस; आदित्य पोद्दार की कहानी युवाओं के लिए मिसाल

Aditya Poddar: IIT में नहीं हुआ सिलेक्शन तो नहीं मानी हार, 90 किलो वजन घटाकर खड़ा किया 5 करोड़ का बिजनेस; आदित्य पोद्दार की कहानी युवाओं के लिए मिसाल

September 14, 2026
Aditya Poddar: IIT में नहीं हुआ सिलेक्शन तो नहीं मानी हार, 90 किलो वजन घटाकर खड़ा किया 5 करोड़ का बिजनेस; आदित्य पोद्दार की कहानी युवाओं के लिए मिसाल

Aditya Poddar: IIT में नहीं हुआ सिलेक्शन तो नहीं मानी हार, 90 किलो वजन घटाकर खड़ा किया 5 करोड़ का बिजनेस; आदित्य पोद्दार की कहानी युवाओं के लिए मिसाल

September 14, 2026

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में मातृ-शिशु सुरक्षा प्रणाली को लगातार मजबूत किया जाएगा।
"15वीं पंचवर्षीय योजना" अवधि में 2030 तक मातृ मृत्यु दर को 1 लाख जीवित जन्मों पर 12
से नीचे और शिशु मृत्यु दर को 1 हजार जीवित जन्मों पर 3.5 से नीचे लाने का लक्ष्य रखा गया
है। इसके लिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को लगातार बेहतर बनाया जाएगा। साथ
ही, स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच, शीघ्र निदान और उपचार को बढ़ावा दिया
जाएगा तथा उचित आयु की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीके का निःशुल्क टीकाकरण पूरी तरह
लागू किया जाएगा।

प्रजनन समर्थन के क्षेत्र में बाल पालन सब्सिडी प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
इसके साथ ही, समावेशी बाल देखभाल सेवाओं को बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा, ताकि
बच्चों का पालन-पोषण करने वाले परिवारों को अधिक गुणवत्तापूर्ण और सुविधाजनक विकल्प
मिल सकें। 2030 तक 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बाल देखभाल केंद्रों में प्रवेश दर में 6
प्रतिशत अंक की और वृद्धि करने का लक्ष्य है।

वहीं, बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में बाल चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को उन्नत किया
जाएगा। बच्चों के शुरुआती विकास से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा और वैज्ञानिक
पालन-पोषण तथा शिशुओं के शुरुआती विकास को लेकर जागरूकता और मार्गदर्शन बढ़ाया
जाएगा। बच्चों और किशोरों के लिए दृष्टि, वजन, मानसिक स्वास्थ्य, हड्डियों और मौखिक
स्वास्थ्य से जुड़े "पांच स्वास्थ्य" अभियान को भी लागू किया जाएगा।

वृद्धजन स्वास्थ्य के संदर्भ में वृद्धजन-अनुकूल चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाया
जाएगा। अस्पतालों के वार्डों और चिकित्सा उपकरणों को वृद्धजनों के अनुकूल बनाया जाएगा
तथा सेवा प्रक्रियाओं को सरल और सुविधाजनक किया जाएगा, ताकि बुजुर्गों के लिए डॉक्टर से
मिलना और इलाज कराना आसान हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

Tags: #China #ReproductiveSupport #PopulationPolicy #Childcare #MaternalHealth #ChildHealth #HealthyChina #ChinaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version