चीन के विशेष दूत ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री से भेंट की

मध्य-पूर्व मुद्दे के लिए चीन के विशेष दूत चाई च्वुन ने 12 नवंबर
को रियाद में सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद से
मुलाकात की और चीन-सऊदी अरब संबंधों व वर्तमान मध्य-पूर्व स्थिति
पर गहन रूप से विचारों का आदान-प्रदान किया।

इस मौके पर चाई च्वुन ने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के
सर्वोच्च नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन और सऊदी अरब के
बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी का तेज विकास हो रहा है। अब यमन
और लाल सागर की स्थिति में तनाव हो रहा है। इससे क्षेत्रीय सुरक्षा और
विकास पर प्रभाव डाला गया। चीन का लगातार यह मानना ​​रहा है कि
मुठभेड़ नहीं बढ़ना चाहिए और युद्ध नहीं फैलना चाहिए। टकराव से संघर्ष
बढ़ता है, जबकि बातचीत आगे बढ़ने का सही रास्ता है। चीन संबंधित पक्षों से
तनाव बढ़ने की कार्रवाई बंद कर वार्ता के जरिए मतभेद और विवाद का
समाधान करने की अपील करता है।

वहीं, फैसल ने कहा कि सऊदी अरब चीन के साथ मित्रवत संबंधों के
विकास पर बड़ा ध्यान देता है। सऊदी अरब चीन के बीच व्यापक
रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीन
के साथ संबंधों को बढ़ाना चाहता है। सऊदी अरब मध्य-पूर्व मुद्दे पर
चीन के निष्पक्ष रुख और निरंतर प्रयास की प्रशंसा करता है और चीन के
साथ संपर्क व समन्वय घनिष्ठ बनाना चाहता है, ताकि क्षेत्रीय सुरक्षा
चुनौतियों का समान मुकाबला किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version