चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार, वर्तमान में
चीन की कुल समुद्री जल विलवणीकरण क्षमता 30 लाख टन प्रतिदिन तक पहुँच
गई है।
वर्तमान में, पूरे चीन में चल रही समुद्री जल विलवणीकरण परियोजनाओं की
कुल क्षमता 30.77 लाख टन प्रतिदिन है। अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार, नियोजित
और निर्माणाधीन परियोजनाओं की कुल क्षमता 10 लाख टन प्रतिदिन से अधिक
है। इस वर्ष जुलाई में, चीन के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग, प्राकृतिक
संसाधन मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय ने संयुक्त रूप से समुद्री जल
विलवणीकरण उद्योग के विकास के लिए कार्य योजना जारी की, जिसमें समुद्री
जल विलवणीकरण के व्यापक उपयोग को बढ़ावा दिया गया है और 2030 तक
चीन भर में समुद्री जल विलवणीकरण परियोजनाओं की कुल क्षमता 45 लाख टन
प्रतिदिन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 15 लाख टन प्रतिदिन से
अधिक की अतिरिक्त क्षमता शामिल है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





