चीन के दक्षिणी थिएटर कमांड के प्रवक्ता, चीनी नौसेना के वरिष्ठ कर्नल झाई
शिछेन ने बताया कि 3 अक्टूबर को, फिलीपींस के एक सी-208 विमान ने चीन
सरकार की अनुमति के बिना हुआंग्येन द्वीप के ऊपर चीन के हवाई क्षेत्र में अवैध
रूप से घुसपैठ की। चीनी जन मुक्ति सेना के दक्षिणी थिएटर कमांड ने नौसेना
और वायु सेना को तैनात कर कानूनों और विनियमों के अनुसार विमान का पता
लगाने, निगरानी करने, चेतावनी देने और उसे खदेड़ने का काम किया।
गौरतलब है कि हुआंग्येन द्वीप चीन के भूभाग का अभिन्न अंग है। फिलीपींस
की यह कार्रवाई चीन की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन है और इससे समुद्री और
हवाई झड़पें आसानी से भड़क सकती हैं। हम फिलीपींस को चेतावनी देते हैं कि वह
अतिक्रमण और उकसावे वाली कार्रवाइयां तुरंत बंद करे। चीनी थिएटर कमांड के
सैनिक हर समय उच्च सतर्कता पर हैं और राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय
शांति एवं स्थिरता की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





