चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 नवंबर को शनचन में एपेक अनौपचारिक शिखर
सम्मेलन में भाग लेने के लिए आयी मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम पार्डो
से भेंट की।
शी ने कहा कि चीन और मैक्सिको प्रशांत महासागर पार अच्छे दोस्त हैं। दोनों देश
वैश्विक दक्षिण के बड़े देश हैं और विकास तथा पुनरोत्थान के कुंजीभूत दौर से गुज़र
रहे हैं। वर्तमान जटिल और परिवर्तित अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में चीन-मैक्सिको सम्बंध
अधिक ऊंचे स्तर, अधिक व्यापक क्षेत्र और अधिक गहराई पर बढ़ाना अपने-अपने
विकास की रणनीति पूरी करने और वैश्विक दक्षिण के संयुक्त सशक्तिकरण के लिए
बड़ा महत्व रखता है।
शी ने बल दिया कि दोनों पक्षों को ईमानदारी से व्यवहार करने पर कायम रहकर
राजनीतिक विश्वास गहराकर दोनों देशों के सम्बंधों के विकास की सही दिशा पकड़ना,
विभिन्न क्षेत्रों और स्तरों के आदान-प्रदान को घनिष्ठ बनाना और अगले साल दोनों
देशों के राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ मनाने की गतिविधियों का
बखूबी अंजाम देना चाहिए। दोनों पक्षों को पारस्परिक लाभ व साझी जीत पर कायम
रहकर मैत्रीपूर्ण सहयोग बढ़ाना और रणनीतिक जुड़ाव मजबूत करना चाहिए। दोनों
पक्षों को न्याय व निष्पक्षता पर कायम रहकर बहुपक्षीय समन्वय घनिष्ठ बनाना
चाहिए।
पार्डो ने कहा कि मैक्सिको चीन मित्रता का गहरा आधार है। दोनों देशों के विकास की
अवधारणा मिलती-जुलती है और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग की भारी उपलब्धियां हैं।
मैक्सिको चीन के साथ व्यापार निवेश, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, एआई, कृषि, जल
संरक्षण आदि क्षेत्रों का सहयोग मजबूत करने को तैयार है। मैक्सिको वर्ष 2028 एपेक
सम्मेलन आयोजित करेगा और चीन के साथ बहुपक्षवादी समन्वय मजबूत करने,
बहुपक्षवाद पर कायम रहकर वैश्विक दक्षिण के समान हितों की सुरक्षा करने को
तैयार है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





