चीन जिम्मेदारी से यूएन महासचिव के चुनाव में भाग लेगाः चीनी विदेश मंत्रालय

USA, NEW YORK CITY - SEPTEMBER 23, 2026: A UN flag flies outside the United Nations Headquarters in Manhattan during the 81st session of the UN General Assembly. Alexander Shcherbak/TASS

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के चुनाव में चीन के रुख सम्बंधी एक
सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने
28 सितंबर को नियमित प्रेस वार्ता में बताया कि चीन सम्बंधित
पक्षों के साथ जिम्मेदार रुख से महासचिव के चुनाव में भाग लेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि यूएन महासचिव का चुनाव यूएन सुधार व
विकास और सदस्य देशों के प्रत्यक्ष हितों से सम्बंधित है। चीनी पक्ष
यूएन चार्टर के नियमों के अनुसार चार्टर का पालन करने वाले,
असाधारण दक्षता संपन्न, निष्पक्ष, ईमानदार और जवाबदेही रखने
वाले नये महासचिव निर्वाचित करने का समर्थन करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version