China+ का बढ़ता क्रेज! चीनी उत्पादों, तकनीक और पर्यटन के आकर्षण में खिंचे चले आ रहे विदेशी पर्यटक

हाल में “China Haul” (चीन में खरीदारी की अनबॉक्सिंग) वीडियो विदेशी सोशल मीडिया
प्लेटफॉर्म पर छा गए हैं। स्नीकर्स, कॉस्मेटिक्स से लेकर पारंपरिक चीनी औषधियों और ड्रोन
तक, चीनी स्थानीय ब्रांड विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा “स्थानीय विशेष उत्पाद” बन गए हैं।
संबंधित वीडियो के कुल व्यूज़ 11 करोड़ से अधिक हो चुके हैं। “China Travel” से “China
Cool” तक, “Chinamaxxing” से “China Haul” तक, “China+” गर्म शब्द लगातार नए रूप ले
रहे हैं, जो चीन में इनबाउंड पर्यटन के लगातार बढ़ते तापमान को दर्शाता है।

आंकड़े इस लोकप्रियता की पुष्टि करते हैं, इस साल की तीसरी तिमाही में विदेशियों के चीन
में प्रवेश की संख्या 1.16 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 15.6% अधिक है, इनमें वीज़ा-
मुक्त प्रवेश करने वाले 89.92 लाख विदेशी थे, जो कुल का 77.5% है। विदेशी पर्यटकों के
“घूमने का तरीका” भी बदल रहा है। सांस्कृतिक यात्रा, तकनीक यात्रा और फैक्ट्री यात्रा नए
अनुभव बन रहे हैं। हानफू फोटोशूट, पारंपरिक चीनी चिकित्सा में मालिश जैसे “इमर्सिव चीनी
जीवन” अनुभवों को पसंद किया जा रहा है। ड्राइवरलेस वाहन, स्मार्ट रोबोट और नई ऊर्जा
वाहनों जैसे तकनीकी नवाचार परिदृश्य “भविष्य देखने चीन आएं” को नई लोकप्रियता बना रहे
हैं। कई विदेशी कंपनियों के अधिकारियों के लिए फैक्ट्री यात्रा सहयोग के अवसर भी लेकर
आती है। एक ट्रैवल एजेंसी का ऑर्डर सालाना आधार पर लगभग 5 गुना बढ़ा है, और विदेशी
व्यापारी चीन की फैक्ट्रियों का दौरा करने के बाद सहयोग की इच्छा जताते हैं।

“रिवर्स ओवरसीज़ शॉपिंग” के इस बदलाव के पीछे चीन की सांस्कृतिक आकर्षण शक्ति,
तकनीकी नवाचार शक्ति और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव में वृद्धि है। तकनीक चीन का नया
परिचय-पत्र बन चुकी है। इसकी ताकत सिर्फ उच्च तकनीक होने में नहीं, बल्कि डिज़ाइन,
उत्पादन, लॉजिस्टिक्स और निर्यात के पूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र में है, जो तकनीक को बहुत
तेज़ी से रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बदल सकता है।

साथ ही, चीन अपने द्वार लगातार खोल रहा है। 240 घंटे की ट्रांज़िट वीज़ा-मुक्त नीति 57
देशों को कवर करती है। डिपार्चर टैक्स रिफंड लगातार अपग्रेड हो रहा है। न्यूनतम रिफंड
सीमा घटाई गई है, पूरी प्रक्रिया कागज़ रहित की गई है, और प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों में
“खरीदते ही रिफंड” सेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन नीतियों और सेवाओं ने “चीन आने
की इच्छा” को वास्तविकता में बदला है, और “चीन का अनुभव करें” तथा “चीन में खरीदारी
करें” को समकालीन चीन को देखने की नई खिड़की बना दिया है। अमेरिका के प्यू रिसर्च
सेंटर के जुलाई सर्वेक्षण से पता चलता है कि दुनिया के कई देशों और क्षेत्रों के लोगों में
चीन के प्रति सकारात्मक दृष्टि आम तौर पर बढ़ी है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज़्म काउंसिल का
अनुमान है कि यदि वर्तमान गति बनी रही, तो चीन 2030 से पहले दुनिया की सबसे बड़ी
पर्यटन अर्थव्यवस्था बन सकता है।

अगले पाँच वर्षों में चीन “सेवा क्षेत्र की क्षमता विस्तार और गुणवत्ता सुधार अभियान” लागू
करेगा और अधिक “चाइना सर्विस” ब्रांड विकसित करेगा। इससे विदेशी पर्यटकों को बेहतर
अनुभव मिलेगा और इनबाउंड पर्यटन की लोकप्रियता लगातार बढ़ेगी। लोकप्रिय पर्यटन
स्थलों, सांस्कृतिक अनुभवों और चीन के बेहतरीन उत्पादों के ज़रिए विदेशी पर्यटक तेज़ी से
बदलते चीन के माहौल और दुनिया को खुले दिल से अपनाने की चीन की सच्चाई को और
गहराई से महसूस करेंगे। यह अनुमान लगाया जा सकता है कि “China+” गर्म शब्द के नए
रूप लेने का सिलसिला जारी रहेगा और चीन का आकर्षण भी लगातार उभरता रहेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version