Saturday, August 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

चीन का विदेशी व्यापार लगातार पाँचवें महीने 40 खरब युआन के पार

DigitalDesk by DigitalDesk
August 7, 2026
in स्पेशल
0
Economic operations
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Student protest in Ranchi

रांची में छात्र आंदोलन को मिला राष्ट्रीय समर्थन, CJP नेता करेंगे मुलाकात

August 7, 2026
:Sawan ka mahina pawan kare shor

सावन का महीना पवन करे शोर…दशकों बाद भी सावन में लोगों की पहली पसंद है यह गाना

August 7, 2026

चीन का विदेशी व्यापार लगातार पाँचवें महीने 40 खरब युआन के पार
चीनी राष्ट्रीय सीमा शुल्क प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में चीन का विदेशी व्यापार आयात और निर्यात कुल 46 खरब 60 अरब युआन रहा। इसने वर्ष की पहली छमाही में दर्ज मजबूत विकास गति को बनाए रखा है। यह लगातार पाँचवां महीना है, जब चीन का मासिक विदेशी व्यापार 40 खरब युआन से अधिक रहा है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इसमें 19.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसमें निर्यात में 17.8 प्रतिशत और आयात में 21.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है।
वहीं, इस वर्ष के पहले सात महीनों में चीन का कुल विदेशी व्यापार आयात और निर्यात 301 खरब 30 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 17.3 प्रतिशत अधिक है। इसमें निर्यात 174 खरब 40 अरब युआन और आयात 126 खरब 90 अरब युआन रहा।
चीनी राष्ट्रीय सीमा शुल्क प्रशासन के सांख्यिकीय विश्लेषण विभाग के निदेशक ल्यू ताल्यांग ने कहा कि इस वर्ष चीनी अर्थव्यवस्था ने विभिन्न चुनौतियों के बीच स्थिर विकास बनाए रखा है, जिसने विदेशी व्यापार में लगातार वृद्धि को मजबूत समर्थन दिया है।
निर्यात के क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक और मशीनरी उत्पादों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष के पहले सात महीनों में इन उत्पादों का निर्यात 111 खरब 20 अरब युआन रहा, जो चीन के कुल निर्यात का 63.8 प्रतिशत है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.8 प्रतिशत अंक अधिक है। इस दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात में 71.2 प्रतिशत, लिथियम बैटरियों में 35.8 प्रतिशत, 3D प्रिंटरों में 110 प्रतिशत, औद्योगिक रोबोटों में 13.2 प्रतिशत और जहाजों के निर्यात में 32.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
दूसरी ओर, आयात के क्षेत्र में चीन लगातार 17वें वर्ष दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक बना हुआ है। इस वर्ष के पहले सात महीनों में आयात की वृद्धि दर निर्यात से 8 प्रतिशत अंक अधिक रही, जिससे व्यापार संतुलन में सुधार हुआ है। इस दौरान थोक वस्तुओं के आयात में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि इलेक्ट्रॉनिक और मशीनरी उत्पादों का आयात 53 खरब 10 अरब युआन रहा, जो कुल आयात का 41.9 प्रतिशत है।
इसके अलावा, पहले सात महीनों में चीन का व्यापार 180 से अधिक देशों और क्षेत्रों के साथ बढ़ा है। आसियान देशों के साथ चीन का व्यापार 20 प्रतिशत, यूरोपीय संघ के साथ 9.5 प्रतिशत, लैटिन अमेरिका के साथ 15.4 प्रतिशत और अफ्रीका के साथ 18.9 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, बेल्ट एंड रोड सह-निर्माण वाले देशों के साथ व्यापार में 15.5 प्रतिशत और एपीईसी अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
हालांकि, अमेरिका के साथ चीन के व्यापार में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन यह गिरावट इस वर्ष के पहले छह महीनों की तुलना में 2 प्रतिशत अंक कम रही है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #China foreign trade exceeds 4 trillion yuan for the fifth consecutive month
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version