Thursday, August 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

जापान के रक्षा श्वेत पत्र पर चीन ने जताई कड़ी आपत्ति… “चीनी खतरे” को बढ़ा चढ़ाकर किया पेश

DigitalDesk by DigitalDesk
August 6, 2026
in मुख्य समाचार
0
Japan defense white paper
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

China has prepared a new geological map of the Moon

चीन ने तैयार किया चंद्रमा का नया भूवैज्ञानिक मानचित्र

August 6, 2026
UNESCO has declared

यूनेस्को ने पेइचिंग को वर्ष 2029 “वास्तुकला की विश्व राजधानी” घोषित किया

August 6, 2026

जापान के रक्षा श्वेत पत्र पर चीन ने जताई कड़ी आपत्ति
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने बुधवार को जापान सरकार द्वारा जारी 2026 के रक्षा श्वेत पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस दस्तावेज में एक बार फिर चीन के खिलाफ निराधार आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें तथाकथित “चीनी खतरे” को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया है, थाईवान मुद्दे में हस्तक्षेप किया गया है और चीन के आंतरिक मामलों में दखल दिया गया है। चीन ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए जापान के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया है।
एक पत्रकार के सवाल के जवाब में, जिसमें जापान ने चीन को “सबसे बड़ी रणनीतिक चुनौती” बताया था, लिन च्येन ने कहा कि चीन हमेशा शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलता है और उसकी सैन्य नीति पूरी तरह रक्षात्मक है। उन्होंने कहा कि चीन की सैन्य गतिविधियां वैध और उचित हैं। उन्होंने दोहराया कि थाईवान चीन का अभिन्न हिस्सा है और यह पूरी तरह चीन का आंतरिक मामला है, इसलिए जापान को इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि त्याओयू द्वीप और उससे जुड़े अन्य द्वीप प्राचीन काल से चीन के अभिन्न हिस्से रहे हैं और जापान इस ऐतिहासिक तथ्य को बदल नहीं सकता।
इसके साथ ही लिन च्येन ने कहा कि जापानी सैन्यवाद ने अतीत में एशिया और दुनिया को भारी नुकसान पहुंचाया था, लेकिन जापान ने अब तक इतिहास से जरूरी सबक नहीं लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जापान तेजी से पुन: सैन्यीकरण की दिशा में बढ़ रहा है, संविधान और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों की भावना के विपरीत कदम उठा रहा है और युद्ध के बाद बनी अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को चुनौती दे रहा है। उनके अनुसार, यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने जापान से इतिहास पर गंभीरता से आत्ममंथन करने, सैन्य विस्तार के लिए बहाने बनाना बंद करने और गलत दिशा में आगे बढ़ने से बचने की अपील की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: China expresses strong objection to Japan defense white paper
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version