मूल्य 100 खरब युआन से अधिक होने की उम्मीद है, जो उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास को
समर्थन देने वाली एक महत्वपूर्ण शक्ति बन जाएगी। यह जानकारी चीनी राष्ट्रीय विकास और
सुधार आयोग के नवाचार और उच्च-तकनीकी विकास विभाग के उप निदेशक रन चोंगपाओ ने 3
नवंबर पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी।
इस अधिकारी के मुताबिक, चीन के उभरते हुए प्रमुख उद्योगों ने काफी तरक्की की है, जिनका
उत्पादन मूल्य वर्ष 2025 में लगभग 60 खरब युआन था। प्रत्येक उद्योग ने मूल रूप से एक
अपेक्षाकृत पूर्ण औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण किया है। इस वर्ष की पहली तीन
तिमाहियों में, एकीकृत परिपथों का उत्पादन 442.8 अरब यूनिट तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की
समान अवधि की तुलना में 23.3 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं, विदेशों में नवोन्मेषी दवाओं के लिए
प्रौद्योगिकी लाइसेंसिंग का लेनदेन मूल्य लगभग 130 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो पिछले वर्ष के
कुल स्तर के लगभग बराबर है।
रन चोंगपाओ ने कहा कि वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, चीन अनुप्रयोग-संचालित विकास की
आवश्यकताओं के अनुसार, स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल ढलते हुए, सुधारों को गहरा करते हुए
और खुलेपन का विस्तार करते हुए, सरकार संसाधन आवंटन में बाजार की निर्णायक भूमिका को पूरी
तरह से निभाएगी।
रन के मुताबिक, आने वाले पाँच सालों में चीन उभरते प्रमुख उद्योगों के विकास के लिए
नवाचार क्षमताओं का निर्माण, प्रमुख प्रौद्योगिकियों में प्रगति, अनुप्रयोग परिदृश्य विकास और
औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण सहित चार पहलुओं पर जोर देगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)