Wednesday, September 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन में डिजिटल और हरित रूपांतरण के लिए हो रही है तैयारी

DigitalDesk by DigitalDesk
September 16, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन में डिजिटल और हरित रूपांतरण के लिए हो रही है तैयारी

default

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन एआई और तकनीक के फील्ड में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। चीन में हो रहे नवाचार और
शोधकार्यों का नतीजा यह हुआ कि चीन ने स्मार्ट और दुनिया को चौकाने वाले ह्यूमॉनइड रोबोट
तैयार किए हैं। पिछले दिनों न केवल कुंगफू करने वाले रोबोट्स ने अपनी धाक जमायी, बल्कि सबसे
तेज़ दौड़ का विश्व रिकार्ड भी चीनी रोबोट्स ने बनाया। पिछले 5 वर्षों के दौरान ही रोबोट निर्माण और
एआई के क्षेत्र में चीन ने जबरदस्त छलांग लगाई है। चीन द्वारा हासिल तकनीकी प्रगति से ग्लोबल
स्तर पर एक बड़ा संदेश पहुंचा है कि चीन विज्ञान और तकनीक के विकास को काफी महत्व देता है।
इसके साथ ही चीन द्वारा पिछले दिनों एक एक्शन प्लान जारी किया गया, जिसका मकसद अगले
पांच वर्षों में चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में समन्वित डिजिटल और हरित रूपांतरण की गति को
तेज़ करना है। क्योंकि चीन में एआई निर्माण और इनोवेशन हो रहा है, ऐसे में उसे समग्र रूप से आगे
बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कम कार्बन विकास को बढ़ावा देने के लिए
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उक्त योजना को चीन के साइबरस्पेस प्रशासन, राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग आदि विभिन्न
विभागों ने संयुक्त रूप से जारी किया है। बताया जाता है कि इस एक्शन प्लान में वर्ष 2026 से 2030
तक किए जाने वाले विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया गया है।

Related posts

पांचवां बीडीएस एप्लिकेशन्स पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन उद्घाटित

पांचवां बीडीएस एप्लिकेशन्स पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन उद्घाटित

September 16, 2026
Success Story: नौकरी की राह छोड़ खेती को बनाया करियर, ₹15 हजार से शुरू किया मशरूम का काम और खड़ा कर दिया ₹20 लाख का कारोबार

Success Story: नौकरी की राह छोड़ खेती को बनाया करियर, ₹15 हजार से शुरू किया मशरूम का काम और खड़ा कर दिया ₹20 लाख का कारोबार

September 16, 2026

इस योजना के लागू होने पर वर्ष 2030 तक, चीन की एआई तकनीक से काफी ज़्यादा लागत कम होने
और कार्य क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। जिससे चीन के संबंधित उद्योग में हरित और कम कार्बन
नवाचार के साथ गहराई से समेकन हो सकेगा। इसके साथ ही कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और 5जी बेस
स्टेशन जैसे उभरते सेक्टर में ऊर्जा दक्षता में काफी सुधार होने का अनुमान है।

इस योजना में कृषि, विनिर्माण, व्यापार, उपभोग और शहरी संचालन जैसे क्षेत्रों में गहरे डिजिटल और
ग्रीन अपग्रेड करने पर ध्यान दिया जाएगा। इससे पर्यावरणीय प्रशासन को मजबूत करने और चीन के
हरित ग्रोथ और उच्च गुणवत्ता वाले विकास में व्यापक बदलाव में मदद करने के लिए स्मार्ट तकनीक
के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।

इस बारे में चीन के साइबरस्पेस प्रशासन ने कहा कि यह पहल ऐसे समय में हुई है जब दुनिया भर में
तकनीकी और औद्योगिक बदलाव की एक नई लहर ज़ोर पकड़ रही है, जिसमें सूचना तकनीक, ऊर्जा,
बायोटेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में हो रही तरक्की एक-दूसरे से मिल रही है और एक-दूसरे को मजबूती
भी प्रदान कर रही है। बताया जाता है कि डिजिटलीकरण और हरित विकास दो बड़े ट्रेंड के तौर पर उभर रहे हैं जो वैश्विक

अर्थव्यवस्था और समाज को नया आकार दे रहे हैं।
इसमें यह भी कहा गया कि यह योजना एक मज़बूत साइबर देश और एक सुंदर चीन बनाने की चीन
सरकार महत्वपूर्ण रणनीति को लागू करने की दिशा में भी एक ठोस कदम है।
इससे पता चलता है कि चीन इस क्षेत्र में हो रहे व्यापक बदलावों को देखते हुए खुद को तैयार कर रहा है।
ताकि डिजिटिल निर्माण और तकनीकी नवाचार को सही ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

(अनिल पांडेय, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

Tags: #China #AI #DigitalTransformation #GreenDevelopment #TechnologyNews #HumanoidRobots #ArtificialIntelligence #ChinaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version