सितंबर में चीन का कमोडिटी मूल्य सूचकांक मासिक आधार पर 4.1% बढ़ा

5 अक्तूबर को, चीन फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग (CFLP) ने पिछले महीने यानी
सितंबर का चीन का कमोडिटी मूल्य सूचकांक जारी किया। सूचकांक से पता चलता है कि उत्पादन
और निर्माण के पारंपरिक चरम मौसम के आगमन के चलते, प्रमुख परियोजनाओं के त्वरित
कार्यान्वयन और विनिर्माण उत्पादन और बाजार की मांग में निरंतर सुधार के साथ, वस्तु बाजार की
समृद्धि का स्तर और बढ़ गया है, जिससे इस वर्ष चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था के स्थिर संचालन के
लिए एक अच्छी नींव रखी गई है।

सितंबर माह के लिए चीन का कमोडिटी मूल्य सूचकांक 137.6 अंक रहा, जो मासिक आधार पर 4.1%
और वार्षिक आधार पर 22.9% की वृद्धि दर्शाता है। CFLP द्वारा निगरानी की जाने वाली 50 प्रमुख
वस्तुओं में से 38 वस्तुओं के मूल्यों में सितंबर में मासिक आधार पर वृद्धि दर्ज की गई। इनमें से
मेथनॉल (Methanol), एथिलीन ग्लाइकॉल (Ethylene Glycol) और कोक (coke‌) में सबसे अधिक
वृद्धि हुई, जो अगस्त महीने की तुलना में क्रमशः 39.5%, 24.8% और 20.4% की वृद्धि दर्ज की गई।

सितंबर में, ऊर्जा और रसायन मूल्य सूचकांकों में तेजी से वृद्धि हुई, जो अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की
कीमतों में वृद्धि, कुछ उत्पादों की आपूर्ति में कमी और उत्पादन लागत में वृद्धि जैसे कारकों के कारण
क्रमशः 14.8% और 13.7% की मासिक वृद्धि दर्ज की गई। देश में उत्पादन और निर्माण के पारंपरिक
चरम मौसम के आगमन के साथ, औद्योगिक परिवर्तन और उन्नयन में तेजी आई है, और विनिर्माण
और निर्माण की मांग में सुधार हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप, अलौह धातुओं, लौह धातुओं और
खनिजों के मूल्य सूचकांकों में महीने-दर-महीने वृद्धि हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version