स्थानीय समयानुसार 5 अक्टूबर को, आसियान प्लस थ्री (चीन, जापान, दक्षिण
कोरिया) मैक्रोइकोनॉमिक रिसर्च ऑफिस ने आधिकारिक तौर पर आसियान
प्लस थ्री क्षेत्रीय वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (2026) और आसियान प्लस थ्री क्षेत्रीय
आर्थिक आउटलुक का अक्टूबर संस्करण जारी किया। रिपोर्ट में बताया
गया है कि मध्य पूर्व में ऊर्जा संकट के प्रभाव के बावजूद, क्षेत्र का समग्र प्रदर्शन
मजबूत बना हुआ है।
आसियान प्लस थ्री मैक्रोइकोनॉमिक रिसर्च ऑफिस का अनुमान है कि क्षेत्र की
आर्थिक विकास दर 2026 और 2027 दोनों में 4.1 प्रतिशत रहेगी, जबकि
मुद्रास्फीति दर क्रमशः 1.6 प्रतिशत और 1.7 प्रतिशत होगी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता
से सम्बंधित मजबूत निर्यात और निवेश आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रहे हैं,
जबकि ऊर्जा की बढ़ती कीमतें और अल नीनो से खाद्य कीमतों पर पड़ने वाला
दबाव मुद्रास्फीति को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, होर्मुज जलडमरूमध्य में
जहाज़रानी में आई बाधा ने ऊर्जा की कीमतों को बढ़ा दिया है और वैश्विक
मुद्रास्फीति के बारे में बाजार की चिंताओं को फिर से हवा दे दी है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रतिकूल बाहरी कारकों और अमेरिकी डॉलर की बढ़ती
ब्याज़ दरों का सामना करने के बावजूद, आसियान और चीन-जापान-दक्षिण
कोरिया की अर्थव्यवस्थाओं ने मजबूत लचीलापन प्रदर्शित किया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)