चीन विनिमय दर निर्धारण में बाजार की निर्णायक भूमिका पर कायम हैः चीनी केंद्रीय बैंक

oplus_1056768

चीनी केंद्रीय बैंक यानी चीनी जन बैंक ने 8 अक्तूबर को चीनी मुद्रा
रनमिनबी विनिमय दर के नीतिगत पक्ष पर एक बयान जारी किया
।इसमें बल दिया गया कि चीन बाजार सप्लाई आधारित बास्केट
मुद्राओं का ख्याल रखते हुए प्रबंध की जाने वाली फ्लोटिंग विनिमय
दर व्यवस्था लागू करता है ।चीन विनिमय दर निर्धारण में बाजार
की निर्णायक भूमिका पर कायम रहता है ।

चीनी केंद्रीय बैंक ने कहा कि चीनी व्यापार के विकास का स्रोत
व्यवसायों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति की उन्नति है
।चीन को विनिमय दर का अवमूल्यन करने से व्यापारिक स्पर्धा का
लाभ प्राप्त करने की आवश्यकता और इरादा नहीं है।

चीनी केंद्रीय बैंक ने बताया कि वैश्विक आर्थिक असंतुलन वैश्विक
श्रमिक बंटवारे के परिवर्तन ,अंतरराष्ट्रीय मुद्रा व्यवस्था के अंतर्निहित
विरोधाभास और कुछ देशों के दीर्घकालिक वित्तीय घाटे और ऊंचे
उपभोग से घनिष्ठ रूप से जुड़ा है ।इसके समाधान को विभिन्न पक्षों
की समान कोशिशों की जरूरत है ।अपने देश के व्यवसायों की
प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति के घटाव ,वित्तीय अनुशासन की कमजोरी
और जटिल ढांचागत सवाल की जिम्मेदारी दूसरे देश की विनिमय
दर पर थोपना वास्तव में अपने सुधार की जिम्मेदारी से बचना है ।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version