Tuesday, September 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन-भारत को साझेदार बनना चाहिए: चीनी विदेश मंत्रालय

DigitalDesk by DigitalDesk
September 15, 2026
in मुख्य समाचार
0
China and India should become partners Chinese Foreign Ministry
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन-भारत को साझेदार बनना चाहिए: चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने सोमवार को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच लगातार तीसरे वर्ष सफल बैठक हुई है। इन बैठकों में सबसे महत्वपूर्ण सहमति यह रही है कि चीन और भारत को साझेदार बनना चाहिए।
एक पत्रकार के सवाल के जवाब में क्वो च्याखुन ने बताया कि 12 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स नेताओं के 18वें शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं के बीच लगातार तीसरे वर्ष हुई वार्षिक बैठक थी। क्वो ने कहा कि मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और भारत की परिस्थितियां अलग हैं, लेकिन दोनों देश एक-दूसरे की कमियों को पूरा कर सकते हैं, एक-दूसरे का समर्थन कर सकते हैं, एक-दूसरे की सफलता में योगदान दे सकते हैं और साथ मिलकर विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को वस्तुनिष्ठ और तर्कसंगत रणनीतिक समझ के
आधार पर सही दिशा तय करनी चाहिए। साथ ही, सहयोग और पारस्परिक लाभ की भावना के साथ एक-दूसरे की सफलता में योगदान देना चाहिए, आपसी सम्मान और समझ के साथ बाधाओं को दूर करना चाहिए तथा खुले और समावेशी बहुपक्षीय सहयोग के जरिए दुनिया के हित में काम करना चाहिए।
क्वो च्याखुन के अनुसार, मुलाकात के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत स्वतंत्र और स्वायत्त विदेश नीति का पालन करता है और चीन के साथ संबंधों का विकास किसी तीसरे पक्ष से प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत किसी भी  शक्ति को अपने क्षेत्र में चीन विरोधी गतिविधियां करने की अनुमति नहीं देगा। क्वो ने कहा कि चीन प्रधानमंत्री मोदी के इस महत्वपूर्ण बयान को काफी महत्व देता है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि चीन और भारत दुनिया
के दो सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों और वैश्विक दक्षिण के महत्वपूर्ण सदस्यों के रूप में विकास पर ध्यान केंद्रित करें। इसके साथ ही, मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को मजबूत करें, द्विपक्षीय संबंधों के लिए जनमत के आधार को बेहतर बनाएं और आर्थिक एवं व्यापारिक चिंताओं का संतुलित समाधान करें। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की ब्रिक्स अध्यक्षता का समर्थन करने, वैश्विक दक्षिण के बीच सहयोग को बढ़ावा देने, विश्व के बहुध्रुवीकरण को आगे बढ़ाने और अस्थिर दुनिया में स्थिरता एवं प्रगति की शक्ति बनने पर भी  सहमति जताई। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related posts

Petrol and diesel prices

भोपाल में डीजल के दाम स्थिर, 99.64 रुपये लीटर पर बरकरार

September 15, 2026
Expanding BRICS The Changing Global South from an India-China Perspective

ब्रिक्स का विस्तार: भारत-चीन दृष्टिकोण से बदलता वैश्विक दक्षिण

September 15, 2026
Tags: #China and India should become partners Chinese Foreign Ministry
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version