Tuesday, October 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन में 15वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक जल नेटवर्क निर्माण के लिए छह लक्ष्य

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन में 15वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक जल नेटवर्क निर्माण के लिए छह लक्ष्य
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जल नेटवर्क, नए प्रकार के विद्युत ग्रिड, कंप्यूटिंग पावर नेटवर्क, अगली पीढ़ी के संचार नेटवर्क, शहरी
भूमिगत पाइप नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क—ये छह नेटवर्क चीन की 15वीं पंचवर्षीय
योजना (2026-2030) के दौरान आधुनिक अवसंरचना प्रणाली के निर्माण के प्रमुख घटक हैं। अनुमान
है कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक, राष्ट्रीय जल नेटवर्क देश के 82 प्रतिशत भूभाग को कवर
कर लेगा।

चीनी जल संसाधन मंत्रालय के योजना एवं कार्यक्रम विभाग के उप निदेशक चोउ चिवेई ने बताया कि
इस साल देश में जल नेटवर्क के निर्माण में तेजी आई है। जनवरी से सितंबर तक, देश भर में 28 प्रमुख
जल संरक्षण परियोजनाएं शुरू की गईं, जो पिछले पूरे वर्ष की कुल संख्या से अधिक है। इसके साथ ही,
डिजिटल ट्विन जल नेटवर्क का तेजी से निर्माण किया जा रहा है, जो जल संरक्षण कार्यों के लिए एक
स्मार्ट मस्तिष्क प्रदान करता है और इस वर्ष डॉल्फिन और बावी जैसे तूफानों से बचाव में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाता है।

Related posts

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम का व्यापक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम का व्यापक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का

October 6, 2026
चीन के दक्षिणी थिएटर कमांड ने फिलीपींस को अतिक्रमण और उकसावे वाली कार्रवाइयों को तुरंत बंद करने की चेतावनी दी

चीन के दक्षिणी थिएटर कमांड ने फिलीपींस को अतिक्रमण और उकसावे वाली कार्रवाइयों को तुरंत बंद करने की चेतावनी दी

October 6, 2026

वित्तपोषण के संदर्भ में, जल संसाधन मंत्रालय ने निवेश और वित्तपोषण सुधारों को और गहरा किया है,
मौजूदा संपत्तियों का पुनरुद्धार किया है और सामाजिक पूंजी की भागीदारी को आकर्षित किया है।
जनवरी से सितंबर तक, देश ने जल संरक्षण निर्माण निवेश में 795 अरब युआन का निवेश पूरा किया,
जिससे 20 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए और निवेश को स्थिर करने तथा रोजगार को बढ़ावा देने
में प्रभावी भूमिका निभाई।

चोउ चिवेई के अनुसार, राष्ट्रीय जल नेटवर्क के निर्माण का उद्देश्य जल आपदाओं, जल संसाधनों,
जल पारिस्थितिकी और जल पर्यावरण से संबंधित मुद्दों का व्यापक रूप से समाधान करना है,
जिससे पीने के पानी, सिंचाई और बाढ़ के मौसम के संबंध में लोगों को अधिक मानसिक शांति मिल
सके। वर्तमान में चीन में एक अधिक लचीला, टिकाऊ और सुरक्षित व विशाल जल नेटवर्क का
तेजी से निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक, चीन जल नेटवर्क निर्माण के लिए छह
लक्ष्य प्राप्त करेगा। यानी कि जलाशय क्षमता में 15 अरब घन मीटर की वृद्धि होगी, महत्वपूर्ण
बांधों की अनुपालन दर 91 फीसदी तक पहुंच जाएगी, कृषि योग्य भूमि का सिंचित क्षेत्र लगभग
26.7 लाख हेक्टेयर तक बढ़ जाएगा, ग्रामीण क्षेत्रों में नल के पानी की उपलब्धता 98 फीसदी तक
पहुंच जाएगी। साथ ही मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए अतिरिक्त 310,000 वर्ग किलोमीटर
भूमि की स्थिति को सुधारा जाएगा, और प्रमुख नदियों व झीलों की बुनियादी पारिस्थितिक प्रवाह
अनुपालन दर 90 फीसदी से ऊपर बनी रहेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

Tags: #China #WaterNetwork #Infrastructure #FiveYearPlan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version