Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने क्यों बताया ईडी को बीजेपी का चुनावी ‘हथियार’

DigitalDesk by DigitalDesk
June 3, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर
0
Chhattisgarh Chief Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने जिस तरह गैर-बीजेपी दलों के नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। उसने इन दोनों एजेंसियों के राजनीतिक इस्तेमाल के आरोपों को मजबूती दी है। पिछले दिनों 10 प्रमुख विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में केन्द्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार विपक्ष के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। बात करें छत्तीसगढ़ की,तो यहां कांग्रेस की सरकार है और ईडी को लेकर राज्य में विवाद के साथ सियासत लगातार गरमाती रही है।अब भी आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

  • कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप
  • भूपेश बघेल बोले बीजेपी का हथियार बनी ‘ईडी’
  • सीएम भूपेश का आरोप ‘विपक्ष के खिलाफ मुहिम’
  • ‘कांग्रेस सरकार को किया जा रहा है बदनाम’
  • भूपेश बघेल ने ईडी को बताया…बीजेपी का एजेंट
  • ‘भस्मासुर के तौर पर काम कर रही है ईडी’
  • बीजेपी ने किया कांग्रेस सरकार पर पलटवार
  • ‘भ्रष्टाचारियों को जेल भेज रही ईडी’
  • ‘कोल घोटाला और शराब घोटाले का किया पर्दाफाश’
  • ‘ईडी को बीजेपी का एजेंट बताना गलत’
  • भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश में कांग्रेस

क्या राजनीतिक हथियार बन गई हैं जांच एजेंसियां?

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल कहते हैं बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में ईडी का इस्तेमाल कांग्रेस सरकार को बदनाम और परेशान करने के लिए किया है। मुख्यमंत्री ने तो यहां तक कहा है कि छत्तीसगढ़ में ईडी बीजेपी के एजेंट और भस्मासुर के तौर पर काम कर रही है। दूसरी तरफ बीजेपी का कहना है कि ईडी राज्य के संसाधनों की लूट को बचाने और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम कर रही है। इस पर सियासत गरमा रही है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

क्यों लगाए जा रहे हैं जांच एजेंसियों पर आरोप?

छत्तीसगढ़ में आईटी और ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। आईटी छापे के बाद मिले दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ में छापा मारकर कोल घोटाले को पकड़ा जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री की उपसचिव, आईएएस और कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत आधा दर्जन लोग जेल में हैं। ईडी ने कोल घोटाले से संबंधित लोगों की सैकड़ों करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच भी की है। इसके बाद ईडी ने छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के पकड़ा और उसमें भी शराब घोटाले के किंगपिन अनबर ढ़ेबर समेत आधा दर्जन से ज्यादा व्यापारियों और अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री इस कार्रवाई से खुश नहीं हैं वे ईडी को छत्तीसगढ़ में बीजेपी का एजेंट और भस्मासुर करार दे रहे हैं।

किस बुनियाद पर लगाए जा रहे आरोप

दूसरी तरफ राज्य की मुख्य विपक्षी दल बीजेपी का कहना है कि ईडी छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट्राचारियों के खात्मे का काम कर रही है। ईडी ने राज्य में न केवल कोल घोटाला और शराब घोटाले का पर्दाफाश किया है बल्कि प्रमाणिक रूप से घोटाले के सिद्ध भी किया है और भ्रष्टाचारियों को जेल भी भेजा है। ईडी ने तो सार्वजनिक रूप से सारे तथ्य उजागर किए है और पूरे मामले को प्रमाणिक रूप से कोर्ट तक पहुंचाया है ऐसे में ईडी को बीजेपी का एजेंट कहना भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश मात्र है। भ्रष्टाचारियों के लिए ईडी भस्मासुर है तो इसमें बुराई क्या है। कांग्रेस और राज्य के मुख्यमंत्री भले ही ईडी को बीजेपी की एजेंट कहते हुए ईडी पर राजनीतिक दुर्भावनावश कार्रवाई का आरोप लगाएं लेकिन ईडी ने छत्तीसगढ़ में कोल और शराब घोटाले का पुख्ता प्रमाण के साथ पर्दाफाश किया है। यही वजह है कि न्यायालय में भी ईडी मजबूती के साथ टिकी है। यही वजह है कि गिरफ्तार अधिकारियों को इन मामलों में जमानत नहीं मिल पा रही है।

Post Views: 221
Tags: allegationsBJPCongress leaderEDPolitics on Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version