Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

छत्तीसगढ़ में क्यों हो रहा चुनाव से पहले धान पर घमासान?, क्या मिलेगा किसानों को पुराना बोनस ?,धान के बोनस पर सियासत !

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2023
in कृषि, छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Paddy Purchase Issue Farmer Bonus
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच धान खरीदी और बोनस का मुद्दा गरमा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को दो साल का धान बोनस देने के मामले को केन्द्र के पाले में फेंक दिया है। सीएम बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पिछले दिनों पत्र लिखकर धान बोनस दिए जाने पर लगे प्रतिबंध को समाप्त करने की मांग की थी। जिससे किसानों को 3 हजार 700 करोड़ रूपए का बकाया बोनस दिया जा सके। सीएम के पत्र पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भूपेश सरकार को पल्टू सरकार करार दिया है।

  • धान के बोनस पर सियासत!
  • सीएम बघेल ने लिखा पीएम को पत्र
  • प्रतिबंध हटाने की मांग…मंजूर करे केंद्र सरकार !
  • केन्द्र से बोनस पर प्रतिबंध हटाने की मांग
  • किसानों का बकाया है 3700 करोड़
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान
  • भूपेश सरकार को बताया- पल्टू सरकार
  • बीजेपी का सीएम भूपेश बघेल पर तंज
  • वादा किया आपने…क्यों निभाए केंद्र सरकार?
  • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी बना चुनाव मुद्दा
  • धान खरीदी…सियासत का बोनस !

इस तरह सीएम ने गेंद पीएम के पाले फेंकी

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और बोनस को लेकर सियासत जारी है। एक तरफ कांग्रेस और बीजेपी में धान खरीदने का क्रेडिट लेने की होड़ है। वहीं दूसरी तरफ अब साल 2014-15 और 2015-16 के बकाया बोनस को लेकर सियासत शुरू हो गई है। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने अपने जन-घोषणा पत्र में राज्य में सरकार बनने पर किसानों को वर्ष 2014-15 और 2015-16 का बकाया बोनस भी देने का वादा किया था। लेकिन आज दिनांक तक किसानों को बोनस नही दिया गया है। ऐसे में बीजेपी इसे सरकार की वादा खिलाफी करार देकर एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना रही है। इस मुद्दे पर सियासी घाटा को देखते हुए राज्य के सीएम ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर बोनस देने पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग कर दी है। यानी सीएम ने गेंद पीएम मोदी के पाले में फेंक दिया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अरुण साव ने बताया सीएम को पलटूराम

दूसरी तरफ सीएम के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि राज्य के सीएम भूपेश बघेल पल्टू राम की भूमिका में है। वे हर वायदे से जैसे पलटे है उसी तरह से चुनाव के समय अब बोनस देने के वायदे से भी पलट रहें हैं । अरूण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बोनस देने की घोषणा पीएम से पूछकर की थी क्या जो अब बोनस देने के मामले में पीएम को पत्र लिख रहें हैं।

राज्य में सरकार बनाने बिगाड़ने का काम करता है ये मुद्दा

दरअसल छत्तीसगढ़ में धान खरीदी एक बड़ा सियासी मुद्दा है। यह मुद्दा राज्य में सरकार बनाने और बिगाड़ने का काम करता है। सीएम भूपेश बघेल ने धान बोनस देने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखकर बीजेपी के वायदा खिलाफी के आरोपों का काट निकालने की कोशिश की है। पत्र लिखने के बाद अब सीएम और कांग्रेस पार्टी किसानों के बीच यह प्रचारित करने की कोशिश करेगी की पीएम ने बोनस देने पर लगा प्रतिबंध नही हटाया। इसलिए कांग्रेस सरकार किसानों को बोनस नही दे पाई लेकिन क्या इससे किसान संतुष्ट होंगे। यह लाख टके का सवाल है।

Post Views: 369
Tags: bjp Arun SaoChhattisgarh Assembly Elections 2023CM Bhupesh BaghelFarmer BonusPaddy Purchase Issue
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version