Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

Chandra Grahan 2022 : कल साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

India News Update by India News Update
November 7, 2022
in धर्म
0
Chandra Grahan 2022 : कल साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब कल साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा यानी देव दिवाली के दिन लग रहा है। साल 2022 में यह अजीब संयोग बन रहा है कि सिर्फ 15 दिन के अंतराल में ही 2 ग्रहण लग रहे हैं। दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण और अब 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। जानें ग्रहण काल के दौरान क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए…

भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • ·ग्रहण काल व सूतक के दौरान कभी भी कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए। इसके स्थान पर मानसिक जाप करना फलदायी रहेगा।
  • ग्रहण के दौरान न ही भोजन बनाया जाता है और न ही खाया जाता है। हालांकि बीमार, वृद्ध और गर्भवती महिलाओं के लिए इस तरह के नियम लागू नहीं हैं।
  • घर पर यदि भोजन पहले से बना रखा है तो उसमें तुलसी का पत्ता तोड़कर डाल दें। दूध और इससे बनी चीजों, पानी में भी तुलसी का पत्ता डालें। तुलसी के पत्ते के कारण दूषित वातावरण का प्रभाव खाद्य वस्तुओं पर नहीं पड़ता।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। सूतक काल से लेकर ग्रहण पूरा होने तक घर से न निकलें और अपने पेट के हिस्से पर गेरू लगाकर रखें। मान्यता है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू, सुई आदि नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों नहीं छूना चाहिए।

कब पड़ रहा चंद्र ग्रहण?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा दो दिन 7 और 8 नवंबर 2022 को है। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली भी मनाई जाती है। ऐसे में इस बार देव दिवाली चंद्र ग्रहण के साये में मनाई जाएगी।

Related posts

राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 3 सितंबर का राशिफल इन राशियों पर बरसेगी कृपा, धन-करियर में मिलेंगे नए मौके; जानें मेष से मीन तक का हाल

September 4, 2026
Janmashtami: जन्माष्टमी पर एक असहज सवाल: कान्हा का बचपन पूजते हैं, अपने बच्चों का क्यों छीनते हैं?

Janmashtami: जन्माष्टमी पर एक असहज सवाल: कान्हा का बचपन पूजते हैं, अपने बच्चों का क्यों छीनते हैं?

September 3, 2026

किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण?

साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी 8 नवंबर 2022 को लगेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत यानी स्पर्शकाल भारतीय समयानुसार शाम 5:35 बजे से शुरू होगा। ग्रहण का मध्य 6:19 बजे और मोक्ष शाम 7:26 बजे होगा।

कब शुरू होगा सूतक ?

इस बार चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इस कारण से भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 08 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा और समापन 06 बजकर 20 मिनट पर होगा। हालांकि, चंद्र ग्रहण का पूर्णतः मोक्ष शाम 07 बजकर 27 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में इस दिन पूरे पृथ्वी पर सूतक काल का समापन 07 बजकर 27 मिनट के बाद होगा।

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

08 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत सहित दुनिया के पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, एशिया, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।

15 मई को लगा था पहला चंद्र ग्रहण

बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 15 मई को लगा था और अब 8 नवंबर का साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह भी संयोग ही है कि चंद्र ग्रहण देव दिवाली के दिन ही लग रहा है। गौरतलब है कि देव दीपावली कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है, इस दिन मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)

यह भी पढ़ें : सूर्य ग्रहण पर नहीं करनी चाहिए ये गलतियां…

धर्म से जुड़े अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Tags: Chandra GrahanDharm
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version