Chandra Grahan 2022 : कल साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब कल साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा यानी देव दिवाली के दिन लग रहा है। साल 2022 में यह अजीब संयोग बन रहा है कि सिर्फ 15 दिन के अंतराल में ही 2 ग्रहण लग रहे हैं। दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण और अब 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। जानें ग्रहण काल के दौरान क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए…

भूलकर भी न करें ये गलतियां

कब पड़ रहा चंद्र ग्रहण?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा दो दिन 7 और 8 नवंबर 2022 को है। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली भी मनाई जाती है। ऐसे में इस बार देव दिवाली चंद्र ग्रहण के साये में मनाई जाएगी।

किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण?

साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी 8 नवंबर 2022 को लगेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत यानी स्पर्शकाल भारतीय समयानुसार शाम 5:35 बजे से शुरू होगा। ग्रहण का मध्य 6:19 बजे और मोक्ष शाम 7:26 बजे होगा।

कब शुरू होगा सूतक ?

इस बार चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इस कारण से भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 08 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा और समापन 06 बजकर 20 मिनट पर होगा। हालांकि, चंद्र ग्रहण का पूर्णतः मोक्ष शाम 07 बजकर 27 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में इस दिन पूरे पृथ्वी पर सूतक काल का समापन 07 बजकर 27 मिनट के बाद होगा।

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

08 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत सहित दुनिया के पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, एशिया, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।

15 मई को लगा था पहला चंद्र ग्रहण

बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 15 मई को लगा था और अब 8 नवंबर का साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह भी संयोग ही है कि चंद्र ग्रहण देव दिवाली के दिन ही लग रहा है। गौरतलब है कि देव दीपावली कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है, इस दिन मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)

यह भी पढ़ें : सूर्य ग्रहण पर नहीं करनी चाहिए ये गलतियां…

धर्म से जुड़े अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Exit mobile version