अंगद प्रत्यर्पित कर अमेरिका से भारत आई सीबीआई की टीम…जानें कौन है अंगद सिंह चंदौक

CBI successfully extradited notorious cyber criminal Angad Singh Chandhok from the US

अंगद प्रत्यर्पित कर अमेरिका से भारत आई सीबीआई की टीम…जानें कौन है अंगद सिंह चंदौक

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिका से कुख्यात साइबर अपराधी अंगद सिंह चंदौक को सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित किया है. चंदौक पर अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. चंदौक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उसे भारत लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी और उसे भारतीय अदालत में पेश किया जाएगा.
अमेरिका से भारत लाया गया कुख्यात अपराधी अंगद सिंह चंदौक, जानें किन मामलों में है दोषी
चंदौक करता था मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को ऑपरेट

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो सीबीआई की टीम अमेरिका से कुख्यात साइबर अपराधी अंगद सिंह चंदौक को प्रत्यर्पित कर भारत ले आई है। जो उसके लिए एक बड़ी सफलता है। अंगद सिंह चंदौक के खिलाफ अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी के साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग करने का भी आरोप है। अंगद चंदौक ने कई शेल कंपनियां बनाईं थीं। उनका उपयोग अमेरिकियों से ऑनलाइन टेक सपोर्ट के जरिए से चोरी किए गए लाखों डॉलर को ट्रांसफर करने के लिए किया था।
कुख्यात साइबर क्रिमिनल अंगद सिंह चंदौक को अमेरिका की अदालत में दोषी ठहराया गया था। अंगद चंदौक ने अमेरिका के नागरिकों से ऑनलाइन टेक सपोर्ट योजना के जरिए लाखों डॉलर की चोरी की थी। इन पैसे को उसने शेल कंपनियों के जरिए भारत और दूसरे देशों में ट्रांसफर किया था।

अंगद को अमेरिका में सुनाई थी 6 साल की सजा

सीबीआई कर टीम को अंगल चंदौक को अमेरिका से प्रत्यर्पित करने के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ना पड़ी थी। अब उसे भारतीय अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से कस्टडी की मांग की जाएगी। बता दें अमेरिका की अदालत ने अंगल चंदौक को 2022 में 6 साल की जेल की सजा सुनाई थी। सीबीआई की टीम ने अमेरिका के अधिकारियों के साथ मिलकर यह ऑपरेशन को अंजाम दिया। जिससे चंदौक को भारत वापस लाया जा सका है।

Exit mobile version