Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

सिंधिया के गढ़ में पहुंचकर क्या बोलीं बसपा विधायक रामबाई?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 9, 2023
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
rambai bsp mla
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में सियासी दल एक दूसरे पर तेजी से हमला कर रहे हैं। नेता एक दूसरे की पोल खोलने में व्यस्त हैं। इस बीच
ग्वालियर में बसपा संस्थापक काशी राम की जयंती पर बसपा ने एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए बीजेपी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

  • चुनाव से पहले सक्रिय हुईं पार्टियां
  • ग्वालियर चंबल पर बसपा का फोकस
  • बसपा विधायक रामबाई पहुंचीं ग्वालियर
  • कहा—ये सिंधिया का नहीं जनता का गढ़

ग्वालियर और रीवा सहित कई जिलों में जनसभाओं का आयोजन किया गया। इस बीच ग्वालियर की जनसभा में बसपा विधायक रामबाई ने बीजेपी ही नहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा और महराज के गढ़ में पहुंचकर कहा अब ये सिंधिया का गढ़ नहीं जनता का गढ़ है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सिंधिया अपना हित देखकर दूसरी BJP में गए

बता दें ग्वालियर में जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें विधायक रामबाई जब मीडिया के बीच पहुंचीं तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ को लेकर सवाल किया गया था। और रामबाई से पूछा गया कि यहां पर बसपा की जीत कैसे होगी। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ नहीं है। रामबाई ने कहा बल्कि जनता का गढ़ है। रामबाई ने तंज कसते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कौन सा जनता के हितों के लिए कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की। सिंधिया तो अपना हित देखकर दूसरी पार्टी में चले गए। वहीं उन्होंने कहा जनता जब करवट बदलती है तो चाहे कोई भी हो अच्छे अच्छों को धूल चटा देती है।

भाजपा पर टिकट बेचने का आरोप

बसपा विधायक रामबाई यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे बोलते हुए बीजेपी पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया और कहा बीजेपी में टिकट के दाम लगते हैं। बसपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें बिना पैसे दिए टिकट मिलता है। जबकि बीजेपी में जो ज्यादा पैसा देगा टिकट दे दिया जाता है। इससे पहले संबोधन के दौरान रामबाई ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बसपा मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी का एक एक कार्यकर्ता दस दस लोगों को जोड़ता है तो पार्टी को बहुमत मिलना तय है।

Post Views: 302
Tags: BSP MLA RambaiGwaliorJyotiraditya ScindiaKanshiram Jayanti
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version