Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: मिजोरम में मतगणना जारी, ZPM को बढ़त,संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरु, TMC सांसद मोइत्रा मामले में हंगामे के आसार,गहलोत के 17 और शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री चुनाव हारे

DigitalDesk by DigitalDesk
December 4, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मिजोरम : रुझान में जेडपीएम को बढ़त

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर को हुए मतदान के बाद यहां आज सोमवार 4 दिसंबर को मतगणना की जा रही है। मतगणना के रुझानों में 16 सीटों पर जेडपीएम ने बढ़त बना ली है तो 11 पर एमएनएफ ने बढ़त बनाई है। मतगणना में आज यहां 174 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरु, टीएमसी सांसद मोइत्रा मामले में हंगामे के आसार

संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र 22 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस शीतकालीन सत्र में 15 बैठकें होंगी। चार राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद आज से आहुत होने वाले इस सत्र के पहले दिन हंगामा होने के आसार हैं। दरअसल आज TMC सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश वाली लोकसभा आचार समिति की रिपोर्ट निचले सदन में पेश होगी। ऐसे में सदन में विपक्ष का हंगामा देखने को मिल सकता है। वहीं सत्र के शुरू होने से पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है जिसमें संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन को काफी अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके संसदीय जीवन का आज सबसे महत्वपूर्ण दिन है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

गहलोत के 17 और शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री चुनाव हारे

रविवार 3 दिसंबर को ​​छुट्टी के दिन हुई चार राज्यों की मतगणना के परिणाम काफी उलटफेर भरे रहे।
सभी नतीजे घोषित होने के बाद देर रात को स्थिति साफ हो सकी। जिसमें से तीन राज्यों में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। वहीं तेलंगाना से कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति को बाहर कर दिया है तो छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाते हुए मध्यप्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की है। इन नतीजों की खास बात है कि इन सभी राज्यों में कई बडे़ उलटफेर भी देखने को मिले हैं। मतगणना के आंकड़े बता रहे हैं कि कम से कम 43 मंत्री चुनाव हार गए हैं। जिनमें मध्य प्रदेश में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सहित शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के 12 मंत्री को हार का स्वाद चखना पड़ा।

छत्तीसगढ़: आज नए विधायकों की 11 बजे होगी बैठक

आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं। EVM से प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हुआ। अब राज्य में भाजपा की जीत के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल बनी हुई है। भाजपा ने भारी मतों के साथ जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को मात दी है। इसके साथ ही सोमवार 4 दिसंबर को भाजपा के सभी विधायकों की बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जिसके लिए पार्टी के सभी नव निर्वाचित विधायक रायपुर पहुंच चुके हैं।

चक्रवाती तूफान मिचौंग से जनजीवन प्रभावित

दक्षिण भारत के कई राज्यों में इस समय भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दरअसल मिचौंग तूफान को बारिश की वजह माना जा रहा है। यह जल्द ही एक चक्रवात का रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने भी इस चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

भोपाल: इंदौर और भोपाल में बूंदाबांदी के आसार

  • दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी दर्ज
  • मध्यप्रदेश में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय
  • भोपाल और इंदौर संभाग में छाए रहेंगे बादल
  • शहडोल में घना कोहरा, कम हुई विजिबिलिटी
  • मंदसौर में हुई बारिश से बढ़ी ठंड
Post Views: 245
Tags: Assembly ElectionsCounting continues for MizoramParliamentTMC MP Moitrawinter sessionZPM ahead
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version