Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: गर्भ गृह में विराजमान हुए रामलला,CM योगी का अयोध्या का दौरा,कांग्रेस का ‘बूथ के साथ यूथ को जोड़ो’ अभियान,बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

DigitalDesk by DigitalDesk
January 19, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्राण प्रतिष्ठा से पहले गर्भ गृह में विराजमान हुए रामलला

रामनगरी अयोध्‍या के साथ ही देश भर में इन दिनों प्रभु श्रीराम के नाम की धुन सुनाई दे रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच राम लला की प्रतिमा राम मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान की जा चुकी है। लाखों करोड़ों रामभक्‍तों को अब 22 जनवरी का ही इंतजार है। जब इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी। इससे पहले रामनगरी के साथ ही देश भर में कई तरह के धार्मिक अनुष्‍ठान चल रहे हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले होने वाले अनुष्‍ठान का आज शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है। चौथे दिन दर्जनों पुरोहित धार्मिक अनुष्‍ठान में जुटे हैं। काशी से भी बड़ी तादाद में वैदिक ब्राह्मण रामनगरी अयोध्‍या पहुंच चुके हैं।

CM योगी का आज फिर अयोध्या का दौरा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हर तैयारी पर बारीकी से नजर रखे हुए है। वे अब तक कई बार रामनगरी का दौरा कर चुके हैं। इसी क्रम में एक बार फिर सीएम योगी अयोध्या पहुंच रहे हैं। सीएम लगभग 5 घंटे रामनगरी में गुजारेंगे। इस दौरान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का वे जायजा लेंगे। इसके साथ ही जिले और राज्य स्तर के अधिकारियों साथ सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर राजस्थान में भी आधे दिन की छुट्टी

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले देशभर उत्साह नजर आ रहा है। समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच अब राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम भजन लाल ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राज्य में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है। बता दें इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया गया था।

22 जनवरी को ड्राई डे भी रहेगा

वहीं राजस्थान की भजनलाल सरकार पहले ही राज्य में 22 जनवरी को ड्राई डे भी घोषित कर चुकी है। इस आदेश के तहत रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राज्य भर में शराब और मीट की सभी दुकानें दिन भर बंद रहेंगी। इसके साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी जयपुर के ग्रेटर नगर निगम की ओर से भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इस दिन नगर निगम में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

मप्र में भी 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश

अयोध्या के राम मंदिर में प्रभ श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। मध्यप्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश रखा जाएगा। मध्यप्रदेश शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

  • मप्र में 22 जनवरी को आधे दिन का रहेगा अवकाश
  • प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मोहन सरकार का फैसला
  • मध्यप्रदेश शासन ने जारी किया आदेश
  • शासकीय कार्यालय में आधे दिन का रहेगा अवकाश

मध्यप्रदेश : लोकसभा चुनाव जीतने के लिए BJP की कवायद तेज

  • 29 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए BJP ने बनाई रणनीति
  • केंद्रीय नेतृत्व की नई रणनीति के तहत भाजपा ने शुरू किया कार्य
  • लोकसभा चुनाव में भाजपा तय करेगी विस्तारकों की जिम्मेदारी
  • लोकसभा चुनाव में विधानसभावार दिया जाएगा प्रभार
  • विस्तारक बताएंगे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं

मप्र: कांग्रेस का ‘बूथ के साथ यूथ को जोड़ो’ अभियान

  • विधानसभावार होंगे कांग्रेस के सम्मेलन
  • पार्टी पदाधिकारी घर-घर जाकर करेंगे संपर्क
  • युवा कांग्रेस ‘न्याय दो-रोजगार दो’ पोस्टकार्ड अभियान चलाएगी
  • महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरकार की वादाखिलाफी बताएगी कांग्रेस

मप्र: उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

  • खजुराहो, ग्वालियर में रहा कोल्ड डे, टेंप्रेचर 15 डिग्री से नीचे
  • शहरों में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच पहुंची
  • 20 जनवरी के बाद और ठंडी होंगी रातें

फिर स्कूलों के समय में परिवर्तन

  • बढ़ती ठंड के चलते शासन ने जारी किया आदेश
  • ग्वालियर-चंबल संभाग में सुबह 11 के बाद खुलेगा स्कूल
  • स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
  • अन्य जिलों में स्कूल समय पर कलेक्टर लेंगे फैसला
  • 20 जनवरी तक सभी स्कूलों को 10 बजे से लगाने के आदेश
Post Views: 203
Tags: Ayodhya visitBreaking news updatecm yogiCongressicy wind increased the coldRamlala sitting in the sanctum sanctorumYouth Jodo campaign with the booth
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version