Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: PM मोदी केरल के पलक्कड़ में करेंगे रोड शो,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचे अगस्त क्रांति मैदान, न्याय संकल्प पदयात्रा,केजरीवाल को ईडी ने भेजा 9वां समन

DigitalDesk by DigitalDesk
March 17, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केरल के पलक्कड़ में करेंगे रोड शो

पीएम नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के दूसरे दिन आज रविवार को केरल के पलक्कड़ में रोड शो करने वाले हैं। यहां बीजेपी ने अनिल एंटोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें अनिल कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे हैं। जो अब भाजपा के उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी एंटोनी के लिए यहां कलक्कड़ में चुनाव प्रचार करेंगे। हालांकि पलक्कड़ में पीएम का केवल रोड शो होगा। अभी तक यहां कोई जनसभा की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें PM मोदी का यह इस राज्य का इस साल का 5वां दौरा है। इससे पहले PM ने 15 मार्च को केरल के ही पथनमथिट्टा में जनसभा को संबोधित किया था। तब पीएम ने दावा करते हुए कहा था कि इस बार केरल में कमल खिलने जा रहा है। लोग यहां कह रहे हैं कि अबकी बार 400 पार।

पीएम का साल का 5वां केरल दौरा

  • BJP प्रत्याशी अनिल एंटनी का करेंगे प्रचार
  • पीएम नरेंद्र मोदी का केरल दौरा
  • PM मोदी आज केरल में करें रोड शो
  • केरल के पलक्कड़ में पीएम करेंगे रोड शो
  • BJP कैंडिडेट अनिल एंटनी का प्रचार करेंगे पीएम

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचे अगस्त क्रांति मैदान, न्याय संकल्प पदयात्रा

शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल ही में मणिपुर से मुंबई तक 6 हजार 700 किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा करने के बाद अब मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करने वाले हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया के शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली भी करने जा रहा है। विपक्षी गठबंधन मुंबई के शिवाजी पार्क में आज रविवार 17 मार्च को मेगा रैली आयोजित करने जा रहा है। जिसमें इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

Related posts

Gold Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन टूटा सोना-चांदी, खरीदारी करने वालों के लिए बना सुनहरा मौका

Gold Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन टूटा सोना-चांदी, खरीदारी करने वालों के लिए बना सुनहरा मौका

June 9, 2026
Stock Market Updates: शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, निवेशकों ने ली राहत की सांस

Stock Market Updates: शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, निवेशकों ने ली राहत की सांस

June 9, 2026

केजरीवाल को ईडी ने भेजा 9वां समन

प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर दिल्ली के सीएम और आप आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। ईडी यह 9वां समन है जो केजरीवाल को भेजा है। ईडी ने उन्हें इसी महीने की 21 तारीख को पेश होने के लिए कहा गया है। बता दें पिछले समन पर ईडी के सामने पेश नहीं होने के मामले में केजरीवाल को एक दिन पहले शनिवार को ही जमानत मिली है।

आईसलैंड में फटा ज्वालामुखी,चार माह में चौथा विस्फोट

विश्व में ग्लोबल वॉर्मिंग का असर अब देखने को मिलने लगा है। एक ओर जहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर इसके चलते जलवायु परिवर्तन भी होने लगा है। पर्यावरण में हो रहे बदलावों से धरती भी अछूती नहीं है। इसका असर आइसलैंड में दिखाई दिया है जहां पिछले चार माह में चार बार ज्वालामुखी विस्फोट हो चुका है। इससे धरती में करीब 2.9 किलोमीटर लंबी दरार बन गई है। आईसलैंड के रेक्जेन्स प्रायद्वीप पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। जानकारी के अनुसार रेक्जेन्स प्रायद्वीप पर स्टोरा स्कोगफेल और हागाफेल के बीच यह विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट का वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें दिखाई दे रहा है धरती को चीर कर लाल चमकता लावा बाहर चारों तरफ फैल रहा है। बता दें इस ज्वालामुखी फटने के बाद आइसलैंड में तत्काल इमरजेंसी घोषित कर दी है।

Post Views: 170
Tags: #August Kranti Maidan#icelandvolcano#Kejriwal ED 9th Summons#Nyay Sankalp Padyatra#PM Modi Kerala Palakkad Road Show#Rahul and Priyanka Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version