ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: प्रेमानंद महाराज पूरी तरह से स्वस्थ,जेपी नड्डा नागालैंड में करेंगे चुनाव प्रचार,शाह संभालेंगे तीन राज्य,राहुल गांधी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और प्रियंका गांधी करेंगी उत्तराखंड में चुनावी सभा

breaking-plat

पूरी तरह से स्वस्थ हैं प्रेमानंद महाराज, सीने में दर्द के चलते किया था अस्पताल में भर्ती

वृन्दावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की शुक्रवार रात में अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें वृन्दावन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने राहत की खबर दी है। बताया जा रहा है कि प्रेमानंद जी महाराज अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने प्रतिदिन की तरह आज शनिवार को भी अपनी दिनचर्या के हिसाब से ही काम भी किए। प्रेमानंद महाराज सुबह परिक्रमा करते हुए आश्रम आए और लोगों को दर्शन दिए। इसके बाद फिर उन्होंने सत्संग किया। साथ ही उन्होंने हर दिन की तरह आज भी एकांतिक वार्ता भी की।

जेपी नड्डा नागालैंड में करेंगे चुनाव प्रचार,शाह संभालेंगे तीन राज्य

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होना है। इससे पहले एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों अपने अपने प्रचार अभियान में जुटे हैं। पूरी ताकत झोंकी जा रही है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शनिवार को जहां नागालैंड में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। नड्डा वहां चुमुकेदिमा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार को तीन राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। वे सबसे पहले तमिलनाडु जाएंगे। इसके बाद राजस्थान और यूपी में चुनावी जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

राहुल गांधी का आज छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र दौरा,प्रियंका करेंगी उत्तराखंड में चुनावी सभा

विपक्षी इंडिया गठबंधन की बात करें तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के बाद महाराष्ट्र में चुनावी जनसभा करेंगे। राहुल सबसे पहले बस्तर जाएंगे। जहां पहले चरण में 19 अ्रपैल को मतदान होना है वहां लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल गांधी की एक सार्वजनिक जनसभा होगी। इसके बाद वे महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित सकोली में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनावी रैली करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा देवभूमि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी। प्रियंका गांधी गढ़वाल रीजन स्थित रामनगर और हरिद्वार के रुड़की में चुनावी जनसभाएं करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को MP दौरा

मध्यप्रदेश : CM डॉ.मोहन यादव का दौरा आज

एमपी में बीजेपी स्टार प्रचारकों के दौरे

रायपुर : गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर : सीएम विष्णु देव साय का दौरा आज

Exit mobile version