ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: UP दौरे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष.एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानों में कटौती,भीषण गर्मी के बीच कुछ राज्यों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज

breaking-plat-1-750x375

चुनावी सुर्खियां

चौथे चरण में बीजेपी का धुंआधार प्रचार

यूपी दौरे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष

एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव का दौरा

मप्र भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का चुनावी दौरा

सिक लीव पर गए कर्मचारी, एयर इंडिया ने थमाया कर्मचारियों को बर्खास्तगी का नोटिस। वहीं केबिन क्रू संकट के चलते अगले कुछ दिनों में एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानों में की जाएगी कटौती।

मौसम की सुर्खियां

देश में जारी भीषण गर्मी के बीच कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट की मानें तो आज गुरुवार 9 मई को पश्चिम बंगाल के साथ सिक्किम में भारी बारिश की आशंका है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज हवा आंधी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इसके साथ ही पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के साथ सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म हवाओं के साथ लू का दौर जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश में दिखा मौसम में बदलाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम

एनसीआर दिल्ली में आज गुरुवार 9 मई को तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा की संभावाना है। मौसम विभाग की ओर से 10 से 12 मई तक दिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इस दौरान दिन का तापमान कम हो सकता है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के दरमियान रहने की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहे की संभावना जताई गई है।

श्रद्धांजलि

Exit mobile version