Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपटेड:पोर्नस्टार को भुगतान का मामला, डोनाल्ड ट्रंप आज होंगे न्यूयॉर्क की अदालत के सामने पेश

DigitalDesk by DigitalDesk
April 4, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्नस्टार को भुगतान का मामले आज अदालत के सामने पेश होंगे। वे न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। इसके अलावा ट्रंप झूठे कारोबारी रिकॉर्ड्स समेत कई आरोपों का भी सामना कर रहे हैं। पिछले सप्ताह मैनहेटन ग्रैंड ज्यूरी की ओर से ट्रंप को आरोपित किया था। ये पूरा मामला साल 2016 का है। बता दें ट्रंप ने साल 2016 में चुनाव अभियान के दौरान एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री को धन का भुगतान किया था। इस मामले में उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। डोनाल्ड ट्रंप एक आपराधिक आरोप का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। पूर्व राष्ट्रपति के अभूतपूर्व आपराधिक अभियोग के मद्देनजर शहर में उनके समर्थक और प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं। ऐसे में प्रशासन ने भी इसके मद्देनजर तैयारियां की हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मांगी भारत से मदद

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अपने देश में नीतिगत सुधार के साथ शासन, क्षमता निर्माण, डिजिटलीकरण और सार्वजनिक सेवा वितरण स्थापित करने में भारत से मदद मांगी है। केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस महानिदेशक भरत लाल के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका के राष्ट्रपति से मिला था। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नीतिगत सुधार, सुशासन, डिजिटलीकरण, क्षमता निर्माण के साथ प्रशिक्षण, संस्था निर्माण और सुनिश्चित सार्वजनिक सेवा वितरण जैसे विषयों पर बात की।

Related posts

Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
Breaking News: 9 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ में विपक्ष का प्रदर्शन, दिल्ली में मौसम का अलर्ट और नाना पाटेकर के निधन से शोक

Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट

October 20, 2026

नहीं थम रहीं बंगाल में हिंसा, रिशरा में रेलवे स्टेशन के बाहर पथराव, रेल संचालन बंद

बंगाल में रामनवमी के दिन से शुरु हुआ हिंसा आगजनी पथराव का दौर अब भी जारी है। अब बंगाल के रिशरा में सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। यहां रिशरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर चार के सामने पत्थराव किया गया। इसके बाद रेलवे ने हावड़ा बर्धमान मेन लाइन पर रेल संचालन रोक दिया है। जिससे हावड़ा स्टेशन पर यात्री परेशानी का सामना कर रहे है। बता दें सोमवार देर रात रिशरा में कुछ लोगों ने पथराव किया था। जिसकी सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल विवाद और हिंसा के उद्देश्य की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।

महावीर जयंती पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार

महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार में बंद रहेगा। इसके अलावा अप्रैल में बाजार में आगे भी दो दिन अवकाश के रहेंगे। ये दो दिन हैं 7 अप्रैल गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती। इस दिन भी बाजार में कामकाज नहीं होगा। बता दें देश भर में महावीर जयंती पर्व मनाया जा रहा है। जिसके चलते आज शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी। बीएसई और एनएसई पर ट्रेडिंग पूरे सत्र के लिए बंद रहेगी।

धोनी ने दी आईपीएल के बीच कप्तानी छोड़ने की चेतावनी, किस वजह से हैं एमएस धोनी परेशान

सोमवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। जिसमें दोनों टीमों ने 200.200 से ज्यादा स्कोर किया। हालांकि चेन्नई को जीत मिली। लेकिन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुश नहीं दिखे। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को चेतावनी दे दी कि वे कप्तानी छोड़ सकते हैं,। क्योंकि वे इससे परेशान हैं कि गेंदबाज नो बॉल और वाइड बहुत फेंक रहे हैं। धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान ही यह बात कही। उन्होंने कहा तेज गेंदबाजी में हमें थोड़ा सुधार करने की जरूरत है। परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण यह है कि विपक्षी गेंदबाज क्या कर रहे हैं इस पर नजर रखी जाए। एक और बात यह है कि उन्हें नो बॉल या अतिरिक्त वाइड नहीं फेंकनी होगी। या उन्हें नए कप्तान की कप्तानी में खेलना होगा। यह मेरी दूसरी चेतावनी होगी और फिर मैं रवाना हो जाऊंगा।

 

Tags: Americaappearing in New York courtbreaking newsformer President Donald Trumphelp from IndiaIPL 2023Mahavir JayantiMS Dhonirail operations closedRishra railway stationSri Lankan President Ranil Wickremesinghestock marketstone peltingviolence in Bengal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version