ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम मोदी के मन की बात आज, इसरो ने किया PSLV-C56 रॉकेट लॉन्च,गैंगस्टर अतीक का वकील विजय मिश्रा गिरफ्तार, शाह आज साधेंगे मालवा निमाड़

breaking news today

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों से चर्चा करेंगे। पीएम मन की बात के इस 103वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। बता दें ये मासिक रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा। वहीं मन की बात के 100वें एपिसोड से पहले किये गए आईआईएम सर्वे के अनुसार मन की बात 100 करोड़ श्रोताओं तक पहुंच चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात से लगभग 96 प्रतिशत आबादी वाकिफ है।

इसरो के नाम एक ओर उपलब्धी, किया 7 सैटेलाइट को ले जाने वाला PSLV-C56 रॉकेट लॉन्च

भारत ने आज रविवार को सिंगापुर के सात उपग्रहों – रडार इमेजिंग उपग्रह डीएस-एसएआर – और छह अन्य उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है। भारतीय रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल कोर अलोन वैरिएंट की मदद से इस बार उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया है। बता दें डीएस-एसएआर के साथ ही न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के छह उपग्रहों को भी उनकी कक्षा में भेजा गया। इसरो की ओर से दी गई जानकारी में बताया कि उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करने के लिए यह पीएसएलवी रॉकेट की 58वीं उड़ान है।

उमेश पाल हत्याकांड: गैंगस्टर अतीक का वकील विजय मिश्रा गिरफ्तार

उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने वकील विजय मिश्रा को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर आरोप है कि उसने शूटर को उमेश पाल की लोकेशन दी थी। इतना ही नहीं वह जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ से भी लगातार संपर्क में था। बताया जाता है कि विजय मिश्रा लखनऊ के एक होटल में किसी महिला के साथ रुका था। यह महिला अतीक परिवार से जुड़ी है। जिसकी पहचान की जा रही है। इसके साथ ही विजय मिश्रा अतीक और अशरफ के साथ उस अस्पताल के आस पास भी मौजूद था। जहां अतीक और अशरफ को गोली मारी गई थी। विजय मिश्रा पर अतीक के नाम अपर रंगदारी मांगने की एफआईआर भी दर्ज है।

बीजेपी के चाणक्य शाह आज साधेंगे मालवा निमाड़ अंचल

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव को महज कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में चुनाव से पहले हर वर्ग तक पहुंचने और हर वर्ग को साधने के लिए बीजेपी कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पूरी ताकत लगा रही है। बीजेपी के न सिर्फ राज्य बल्कि केंद्रीय मंत्री भी मैदान पर उतर गए हैं। PM मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर दौरे रहेंगे। शाह यहां बूथ कार्यकर्ता में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में चुनाव के लिए जोश भरेंगे। इसके अलावा वे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव भी जाएंगे। बता दें बीते 20 दिन में शाह का ये तीसरा मप्र दौरा है।

Exit mobile version