Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपटेड: पीएम मोदी ने दी ईद उल अज़हा की मुबारकबाद,टाइटन पनडुब्बी का मलबा बरामद, जदयू के गढ़ में अमित शाह

DigitalDesk by DigitalDesk
June 29, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी ने दी ईद उल अज़हा की मुबारकबाद,देश में मनाई जा रही ईद

देशभर में गुरुवार 29 जून को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ईद के इस त्यौहार की सभी को मुबारकबाद दी है। ईद पर मस्जिदों में नमाज अता की गई। इस इबादत के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। बतादें इसे ईद उल अजहा भी कहते हैं। ईद की नमाज होने के बाद बकरे या किसी अन्य जानवर की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो किया गया। बकरीद पर कुर्बानी का काफी खास महत्व होता है।

टाइटन पनडुब्बी का मलबा बरामद, मारे गए यात्रियों के अवशेष मिलने की उम्मीद

समुद्री विशेषज्ञों ने पनडुब्बी का मलबा समुद्र से बरामद किया है। माना जा रहा है कि यह तैरता हुआ मलबा बीते दिनों अटलांटिक महासागर में लापता हुई टाइटन पनडुब्बी का हो सकता है। इसके साथ ही ऐसी भी संभावना भी जताई जा रही है कि इस मलबे में पनडुब्बी हादसे में मारे गए यात्रियों के अवशेष भी बरामद हो सकते हैं।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

मणिपुर पहुंचकर हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं। वे दो दिन राहत कैंपों का दौरा करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास से मणिपुर के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार को मणिपुर में रहेंगे। इस दौरान वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे। राहुल इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी करेंगे।

जदयू के गढ़ में 87 दिन बाद गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 87 दिन बाद फिर से बिहार जा रहे हैं। गुरुवार 29 जून को वे लखीसराय के गांधी मैदान में गृह मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि यह इलाका जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र में आता है। राजनीति पंडित इस जनसभा को भाजपा की बड़ी रणनीति बता रहे हैं। संभावना जताई जा रही है भाजपा इस लोकसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं।

दिल्ली NCR में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

कुछ दिनों से बिना बरसे विदा हो रहे बादल आखिरकार गुरुवार को दिल्ली.एनसीआर में बरस ही गये। दिल्ली एनसीआर में सुबह तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि दो जुलाई तक हल्की बारिश के ही आसार हैं।

मप्र और राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने एमपी और राजस्थान समेत देश के 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो देश भर में मानसून सामान्य से धीमी स्पीड से चल रहा है। अभी देश में 16 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि उत्तरपश्चिमी राज्यों में सामान्य से 42 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर.पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में 3 दिन मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Tags: Amit ShahCongress leaderHappy EidJDUmanipurPrime Minister Narendra ModiRahul GandhiTitan SubmarineUnion Home Minister
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version