Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

जापान में पीएम, G7 और G20 के बीच सहयोग से हल होंगी वैश्विक चुनौतियां,सिद्धारमैया सीएम और डीके डिप्टी सीएम की लेंगे शपथ, ड्रैगन ने दिया कश्मीर मुद्दे पर पाक का साथ

DigitalDesk by DigitalDesk
May 20, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जापान में बोले पीएम, G7 और G20 के बीच सहयोग से हल होंगी वैश्विक चुनौतियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के दौरान पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। उन्होंने हिरोशिमा में बापू की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि बापू की प्रतिमा उनके अंहिसा के विचारों को आगे बढ़ाएगी।
वहीं एक जापानी अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा परमाणु युद्ध दुनिया के लिए सही नहीं है। हमे बापू के अंहिसा मार्ग पर चलना चाहिए। इसी में हर किसी की खुशहाली छिपी है। पीएम ने आगे कहा कि G7 और G20 के बीच सहयोग से वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी।

सिद्धारमैया सीएम और डीके डिप्टी सीएम की आज लेंगे शपथ,8 विधायक भी ले सकते हैं मंत्रीपद की शपथ

कर्नाटक में आखिरकार वो दिन आ गया जिसका सिद्धारमैया को 13 मई के बाद से ही इंतजार था। ​जी हां आज कर्नाटक को उसका नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। विधानसभा चुनावों में मिली जीत के ठीक एक हफ्ते बाद सिद्धरमैया आज शनिवार को दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई जाएगी। श्री कांतीरवा स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसकी ​तैयारियों का जायजा खुद शिवकुमार ने जायजा लिया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत सीएम, डिप्टी सीएम और उनके मंत्रिमंडल को दोपहर 12:30 बजे कांतीरवा स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसी स्टेडियम में सिद्धरमैया ने 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कांग्रेस अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने समान विचारधारा वाले कई दलों के नेताओं को शपथ-ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026

ड्रैगन ने दिया कश्मीर मुद्दे पर पाक का साथ,श्रीनगर की G-20 की मीटिंग में नहीं होगा शामिल

भारत 22 से 24 मई तक श्रीनगर में तीसरी जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मेजबानी करेगा। वहीं चीन ने श्रीनगर में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने श्रीनगर को ‘विवादित क्षेत्र’ बताया है। बता दें जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली जी-20 की बैठक में चीन शामिल नहीं होगा। इससे पहले चीन की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि वह अगले सप्ताह श्रीनगर में प्रस्तावित जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक में शामिल नहीं होगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा विवादित क्षेत्र में किसी तरह की बैठक आयोजित करने का चीन दृढ़ता से विरोध करता है। दरअसल चीन पाकिस्तान का करीबी सहयोगी है।

पुलवामा में कई स्थानों पर एनआईए की छापेमारी जारी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में शनिवार सुबह जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिलों में चार जगहों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुस्सू, राजपोरा, अवंतीपोरा और त्राल में एनआईए की छापेमारी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मी भी छापेमारी अभियान में शामिल हैं।

नोटबंदी 2.0,सीएम अशोक गहलोत ने उठाए सवाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने नोट जमा कराने के लिए समय सीमा देने को सही कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इससे पहले ऐसा न करके बहुत बड़ी गलती की थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का फैसला किया है। बैंक के इस फैसले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाया है। गहलोत ने कहा केन्द्र सरकार यह बताए कि उसे ऐसा फैसला क्यों लेना पड़ा? इसके पीछे के रहस्य को सरकार को जनता को बताना चाहिए?

देश के अधिकांश हिस्सों में पारा 42 के पार,लू से राहत नहीं, ​हीटवेव का अलर्ट

देश में मौसम इन दिनों अपना खूब रंग बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी भीषण गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है। मई महीने की शुरुआत में जहां बारिश देखने को मिली। वहीं कुछ दिनों बाद फिर देश के अलग-अलग भागों में बारिश देखने को मिलती है। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक आज देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बच रहने की संभावना है। शनिवार के दिन राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम साफ रहेगा। वहीं कुछ राज्यों के लिए हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Tags: CMDemonetisation 2.0DK Deputy CMG20G7NIAPM Narendra ModiPulwamaRajasthan CM Ashok GehlotSiddaramaiah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version