Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भाजपा ने की ’23’ में ’24’ की तैयारी, नड्डा की नई टीम में इन नेताओं को मिली जगह…

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
BJP National President
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्रियों के नाम का एलान कर दिया है। पदाधिकारियों की इस नई सूची को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के साथ ही अब लोकसभा चुनाव की भी तैयारी शुरु कर दी है। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की इस सूची में उत्तरप्रदेश का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। उपाध्यक्षों और महामंत्रियों की सूची में सबसे अधिक नाम यूपी से ही हैं।

  • 2024 से पहले बीजेपी की नई टीम का एलान
  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बनाई टीम
  • नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाने का प्रयास
  • 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए
  • MP से कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री बनाए
  • सौदान सिंह MP से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए
  • ओमप्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय महासचिव बनाया
  • नई टीम में छत्तीसगढ़ से तीन नेता के नाम शामिल
  • पूर्व सीएम रमन सिंह को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • लता उसेंडी और सरोज पाण्डेय भी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कद बढ़ा
  • राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • रघुबर दास और सौदान सिंह पार्टी के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • अरुण सिंह और तरुण चुग बने बीजेपी के नए राष्ट्रीय महामंत्री

पसमांदा मुसलमानों पर बीजेपी का फोकस

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बना कर बीजेपी ने संदेश दिया है। वे पसमांदा मुसलमानों से ताल्लुक रखते हैं। तारिक मंसूर वर्तमान में यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें अपनी नयी टीम में शामिल कर पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

नामों के एलान से पहले किया मंथन

इससे पहले शुक्रवार को हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, एनडीए बैठक, आउटरीच रणनीतियों और पांच राज्यों में चुनावी लड़ाई सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान नड्डा ने बीजेपी के महाजन संपर्क अभियान की प्रगति की समीक्षा की और केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके दौरों और आउटरीच प्रयासों के बारे में जानकारी हासिल की। इस चर्चा में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का खाका और लोकसभा चुनावों के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियां भी शामिल थीं। इस चर्चा के बाद पार्टी के नए पदाधिकारियों के नामों का एलान किया गया है। जिसमें नड्डा ने अपनी टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाने का प्रयास किया गया है।

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री,13 राष्ट्रीय सचिव

जेपी नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही 13 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। यूपी के एमएलसी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। तारिक मंसूर एक पसमांदा मुस्लिम हैं। बता दें शुक्रवार को जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ लगभग चार घंटे लंबी बैठक की अध्यक्षता की थी।

नड्डा की नयी टीम में विजयवर्गीय बने राष्ट्रीय महामंत्री

बीजेपी की नयी टीम में मध्यप्रदेश की सियासत में खासा दखल रखने वाले कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इस साथ ही अरुण सिंह और तरुण चुग को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है।

बंदी संजय कुमार को बनाया राष्ट्रीय महामंत्री

बीजेपी ने तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा 7 अन्य को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

बीजेपी के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

  • वसुंधरा राजे
  • डॉ रमन सिंह
  • रघुवर दास
  • सौदान सिंह
  • वैजयंत पांडे
  • सरोज पाण्डेय
  • रेखा वर्मा
  • डीके अरुणा
  • एम चौबा एओ
  • अब्दुल्ला कुट्टी
  • लक्ष्मीकांत बाजपेयी
  • तारिक मंसूर
  • लता उसेंडी

राष्ट्रीय महामंत्री

  • कैलाश विजयवर्गीय
  • अरुण सिंह
  • दुष्यंत कुमार गौतम
  • तरुण चुग
  • विनोद तावड़े
  • सुनील बंसल
  • संजय बंदी
  • राधामोहन अग्रवाल

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)

  • बीएल संतोष

राष्ट्रीय सह – संगठन महामंत्री

  • शिवप्रकाश

राष्ट्रीय सचिव

  • विजया राहटकर
  • सत्या कुमार
  • अरविन्द मेनन
  • पंकजा मुंडे
  • डॉ.नरेन्द्र सिंह रैना
  • डॉ.अल्का गुर्जर
  • अनुपम हाजरा
  • ओमप्रकाश धुर्वे
  • ऋतुराज सिन्हा
  • आशा लकड़ा
  • कामाख्या प्रसाद तासा
  • सुरेन्द्र सिंह नागर
  • अनिल अंटोनी

कोषाध्यक्ष

  • राजेश अग्रवाल

सह-कोषाध्यक्ष

  • नरेश बंसल
Post Views: 218
Tags: 13 National Vice President8 National General SecretaryBJP National PresidentJP NaddaLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version