भाजपा ने की ’23’ में ’24’ की तैयारी, नड्डा की नई टीम में इन नेताओं को मिली जगह…

BJP National President

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्रियों के नाम का एलान कर दिया है। पदाधिकारियों की इस नई सूची को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के साथ ही अब लोकसभा चुनाव की भी तैयारी शुरु कर दी है। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की इस सूची में उत्तरप्रदेश का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। उपाध्यक्षों और महामंत्रियों की सूची में सबसे अधिक नाम यूपी से ही हैं।

पसमांदा मुसलमानों पर बीजेपी का फोकस

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बना कर बीजेपी ने संदेश दिया है। वे पसमांदा मुसलमानों से ताल्लुक रखते हैं। तारिक मंसूर वर्तमान में यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें अपनी नयी टीम में शामिल कर पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है।

नामों के एलान से पहले किया मंथन

इससे पहले शुक्रवार को हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, एनडीए बैठक, आउटरीच रणनीतियों और पांच राज्यों में चुनावी लड़ाई सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान नड्डा ने बीजेपी के महाजन संपर्क अभियान की प्रगति की समीक्षा की और केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके दौरों और आउटरीच प्रयासों के बारे में जानकारी हासिल की। इस चर्चा में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का खाका और लोकसभा चुनावों के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियां भी शामिल थीं। इस चर्चा के बाद पार्टी के नए पदाधिकारियों के नामों का एलान किया गया है। जिसमें नड्डा ने अपनी टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाने का प्रयास किया गया है।

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री,13 राष्ट्रीय सचिव

जेपी नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही 13 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। यूपी के एमएलसी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। तारिक मंसूर एक पसमांदा मुस्लिम हैं। बता दें शुक्रवार को जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ लगभग चार घंटे लंबी बैठक की अध्यक्षता की थी।

नड्डा की नयी टीम में विजयवर्गीय बने राष्ट्रीय महामंत्री

बीजेपी की नयी टीम में मध्यप्रदेश की सियासत में खासा दखल रखने वाले कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इस साथ ही अरुण सिंह और तरुण चुग को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है।

बंदी संजय कुमार को बनाया राष्ट्रीय महामंत्री

बीजेपी ने तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा 7 अन्य को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

बीजेपी के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय महामंत्री

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)

राष्ट्रीय सह – संगठन महामंत्री

राष्ट्रीय सचिव

कोषाध्यक्ष

सह-कोषाध्यक्ष

Exit mobile version