Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बीजेपी बनाएगी चुनावी राज्यों के लिए खास रणनीति,रणनीति पर आज होगा मंथन

DigitalDesk by DigitalDesk
August 16, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
BJP Central Election Committee
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश के पांच राज्यों में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जहां सियासी दलों के साथ ही चुनाव आयोग ने भी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच बीजेपी की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। जिसमें इन चुनावी राज्यों को लेकर मंथन किया जाएगा। बता दें बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार शाम पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक में इन राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी 15 सदस्यों के उपस्थित रहने की संभावना है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य प्रमुख नेता बैठक में भाग लेंगे। साल के अंत में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। उनमें से मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता में है। जबकि कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति जिसे पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति के नाम से जाना जाता था का शासन है। वहीं मिज़ोरम पर मिज़ो नेशनल फ्रंट यानी एमएनएफ की सरकार है।

  • बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
  • दिल्ली मुख्यालय में होगी बड़ी बैठक
  • पांच राज्यों के चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • पीएम मोदी के साथ पार्टी अध्यक्ष रहेंगे मौजूद
  • बीजेपी बनाएगी चुनावी राज्यों के लिए खास रणनीति
  • मोदी और शाह करेंगे विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा
  • पांच राज्यों में लोकसभा की 83 सीटें हैं
  • चुनावी राज्यों में राज्यसभा की 34 सीटें

कर्नाटक की जीत के बाद बढ़ा कांग्रेस का हौसला

दरअसल कर्नाटक में जीत हासिल करने के बाद से ही कांग्रेस अगले मिशन की तैयारियों में जुट गई है। मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ ही नहीं तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर मंथन जारी है। जहां कुछ राज्यों में कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से होने की पूरी संभावना है। ऐसे में बीजेपी भी चुनावी राज्यों के लिए अपनी तैयारी को तेज कर रही है। बैठक में कमजोर सीटों पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है। पार्टी ने ऐसी सीटों की सूची तैयार कर ली है। जहां अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

राजस्थान के लिए बैठक के खास मायने

राजस्थान के लिहाज से यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राजस्थान हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होता है। वहीं राजस्थान में चुनाव प्रबंधन समिति और चुनाव प्रचार प्रसार समिति की घोषणा नहीं की जा सकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक के बाद राजस्थान के लिए इन दोनों समितियों की घोषणा भी भाजपा केंद्रीय नेतृत्व कर राजस्थान की स्थिति को साफ कर सकता है। राजस्थान बीजेपी में अभी भी सब कुछ सामान्य नहीं है। उसके अलग-अलग धड़ में बटे नेताओं भले ही संगठित करने के लिए पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा आगे कर दिया हो, लेकिन अभी भी एक धड़ा ऐसा है जो नेतृत्व को लेकर नाराज है। ऐसे में बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति और चुनाव प्रचार प्रसार समिति को लेकर भी फैसला हो सकता है। दरअसल एमपी सहित अन्य राज्यों में बीजेपी केंद्र नेतृत्व ने समितियां बना दी हैं लेकिन राजस्थान में अभी भी कोई घोषणा नहीं की गई।

ये है इन चुनावी राज्यों का सियासी गणित

जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले उनके सियासी समिकरण की बात करें तो मिजोरम में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं। जबकि लोकसभा की 1 और राज्यसभा की 1 सीट है। वहीं मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। यहां लोकसभा की 29 और राज्यसभा की 11 सीटें हैं। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। राजस्थान में लोकसभा की 25 और राज्यसभा की 10 सीटें हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। यहां लोकसभा की 11 तो 5 सीट राज्यसभा की हैं। उधर तेलंगाना में विधानसभा की कुल 119 सीटों के साथ लोकसभा की 17 और राज्यसभा की 7 सीटें हैं। यानी इन पांच राज्यों में लोकसभा की 83 और राज्यसभा की 34 सीट हैं। जाहिर सी बात है विधानसभा चुनावों में इन राज्यों में जिस दल को बहुमत मिलेगा उसे लोकसभा चुनाव में तो लाभ मिलेगा ही उसकी राज्यसभा की सीटों पर भी असर दिखाई देगा।

Post Views: 238
Tags: Amit ShahAssembly ElectionsBJP Central Election Committeefive statesJP NaddaPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version