शादी से पहले क्रिकेटर आकाशदीप को मिला बड़ा तोहफा, बनेगे DSP; मुकेश कुमार को भी मिलेगा सम्मान

Akashdeep as DSP

खेल से सम्मान तक, बिहार ने दी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नई पहचान

पटना। बिहार सरकार ने राज्य के दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों आकाशदीप सिंह और मुकेश कुमार को बड़ा प्रशासनिक सम्मान देने का फैसला किया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए लागू नई खेल नियुक्ति नीति के तहत दोनों खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ा दिया है और अंतिम औपचारिकताओं के बाद नियुक्ति की घोषणा की जाएगी। यह निर्णय बिहार में खेल प्रतिभाओं को सरकारी सेवा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

बिहार सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा सम्मान

दोनों क्रिकेटरों की होगी DSP पद पर नियुक्ति

शादी से ठीक पहले आकाशदीप को मिला खास तोहफा

रोहतास जिले के रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप के लिए यह सम्मान बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि उनकी शादी 24 जून को होने वाली है। शादी से ठीक पहले डीएसपी पद का प्रस्ताव उनके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

हाल ही में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उनके पैतृक आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी और उनके क्रिकेट करियर की सराहना की थी। ऐसे में यह निर्णय उनके परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाई पहचान

आकाशदीप ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी तेज गेंदबाजी से खास पहचान बनाई है। वे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनकी लगातार बेहतर परफॉर्मेंस को देखते हुए बिहार सरकार ने उन्हें इस सम्मान के योग्य माना है। नई खेल नीति के तहत ऐसे खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर उच्च प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति का प्रावधान किया गया है।

मुकेश कुमार को भी मिलेगा DSP का पद

गोपालगंज के रहने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी इसी नीति के तहत डीएसपी पद पर नियुक्त किए जाने की सिफारिश की गई है। भारतीय टीम के लिए मुकेश कुमार ने न केवल टेस्ट क्रिकेट बल्कि वनडे और टी-20 क्रिकेट में टीमम का प्रतिनिधित्व किया है। घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक उनके प्रदर्शन ने उन्हें राज्य का गौरव बनाया है। इसी कारण बिहार सरकार ने उन्हें भी समान सम्मान देने का निर्णय लिया है।

DSP पद पर सुविधाएं और वेतन संरचना

डीएसपी पद बिहार सरकार का राजपत्रित पद है, जो सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल 9 के अंतर्गत आता है।

इस पद पर अनुमानित:

नियुक्ति के बाद दोनों खिलाड़ी बिहार पुलिस सेवा में अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।


खिलाड़ियों को प्रेरित करने की सरकारी नीति

बिहार की सम्राट सरकार की ओर से हाल ही में “बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति में संशोधन किया है। नियमावली-2026 को सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। इस नई नीति का यह उद्देश्य है कि देश और विदेश में बिहार राज्य का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाड़ियों को सीधे सरकारी सेवा में सम्मानजनक पद प्रदान किए जाएं। इससे न केवल खिलाड़ियों को स्थायी करियर मिलता है, बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा भी मिलती है।

आकाशदीप और मुकेश कुमार को DSP पद पर नियुक्त करने का निर्णय बिहार सरकार की खेल नीति में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह पहल दर्शाती है कि अब खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि सम्मानजनक प्रशासनिक करियर का भी रास्ता बन रहे हैं। शादी से ठीक पहले आकाशदीप को मिला यह तोहफा उनके जीवन का यादगार पल बन गया है, वहीं मुकेश कुमार के लिए भी यह उपलब्धि गर्व का विषय है।

Exit mobile version