Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त ने जताई ये चिंता…जानें बिहार में क्यों कम हो रहे युवा मतदाता

DigitalDesk by DigitalDesk
May 17, 2025
in स्पेशल
0
Bihar Assembly Elections 2025 Chief Election Commissioner Why are young voters decreasing in Bihar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के चुनाव आयुक्त विवेक जोशी इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पटना में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के साथ राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी कुंदन कृष्णन, पटना कलेक्टर और जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • बिहार के दौरे पर चुनाव आयुक्त विवेक जोशी
  • पटना में की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
  • स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव पर दिया गया जोर
  • युवा मतदाता पंजीकरण की कम दर पर जताई चिंता
  • अधिकारियों को दिए इसे बढ़ाने के निर्देश

EC ने की बिहार चुनाव की तैयारी तेज

इस बैठक में विशेष रूप से पटना जिले के लिए चुनावी तैयारियों के साथ कानून-व्यवस्था के उपायों और वोटिंग के बुनियादी ढांचे पर प्रजेंटेशन दिया गया। चुनाव आयुक्त डॉ.विवेक जोशी ने राज्य में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी के साथ स्वतंत्र और निष्पक्ष, समावेशी शांतिपूर्ण चुनाव कराने के महत्व पर जोर दिया। बैठक में अधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता अनुपालन के साथ मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करने और व्यवस्थित मतदाता जागरुकता और चुनाव में भागीदारी ही नहीं कानून-व्यवस्था की स्थिति और वोटिंग के स्टाफ प्रबंधन, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए पहुंच और शिकायत निवारण तंत्र में की गई पहलों की जानकारी दी गई।

Related posts

Rahul invite all opposition MP to Delhi after Karwa Chauth

SIR पर संग्राम, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन!…करवा चौथ के बाद विपक्ष के सभी सांसदों को राहुल ने क्यों बुलाया दिल्ली जानें क्या है वजह?

October 28, 2026
Indian who lived in Japan for 11 years bought a three-story house

11 साल जापान में रहा भारतीय, फिर खरीदा तीन मंजिला घर, 0.59% ब्याज पर लिया होम लोन

October 28, 2026

कम वोटर रजिस्ट्रेशन को लेकर जताई चिंता

चुनाव आयुक्त जोशी ने राज्य में युवा मतदाता पंजीकरण की कम दर पर अपनी चिंता व्यक्त की। अक्टूबर नवंबर 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 18 से 19 साल आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की अनुमानित संख्या लगभग 64 लाख है, जबकि मौजूदा स्थिति में केवल 8,08,857 युवा पंजीकृत हैं। चुनाव आयुक्त ने राज्य के अधिकारियों को युवाओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए प्रयास तेज करने के सख्त निर्देश दिए है। इस बात पर भी उन्होंनें प्रकाश डाला कि पिछले लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार का औसत मतदान प्रतिशत करीब 56.28 प्रतिशत था। राष्ट्रीय औसत 66.10 फीसदी से काफी कम था।

बिहार में मतदाताओं की संख्या

बिहार राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से बताया गया है कि राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.80 करोड़ है। जिसमें 7,69,046 दिव्यांग मतदाता है। 5,91,347 बुजुर्ग मतदाता 85 साल से ज्यादा के भी शामिल हैं। वहीं राज्य में कुल 77,895 मतदान केंद्र हैं। चुनाव आयुक्त जोशी ने राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर जरुरी सुविधाएं सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। विशेष रूप से दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके लिए सुविधाएं जुटाने पर जोर दिया। बता दें चुनाव आयुक्त जोशी मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बेतिया (पश्चिमी चंपारण) का भी दौरा कर सकते हैं। जहां चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने की भी उम्मीद है।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version