Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पर किसका अधिकार,असम के सीएम का दावा हमारे राज्य में है छठा ज्योतिर्लिंग, विपक्ष क्यों हुआ विचलित, क्या है भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की सत्यता

DigitalDesk by DigitalDesk
February 16, 2023
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Bhimashankar Jyotirlinga
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि भारत का छठा ज्योतिर्लिंग असम के कामरुप जिले की डाकिनी पहाड़ी पर स्थित है। इसके साथ ही असम के पर्यटन विभाग ने एक विज्ञापन जारी कर इस बार महाशिवरात्रि पर लोगों से डाकिनी पहाड़ी पर स्थित मंदिर के दर्शन करने की अपील की है। पर्यटन विभाग ने अखबार पर फुल पेज के अपने विज्ञापन में लिखा है भारतवर्ष के छठे ज्योतिर्लिंग स्थल कामरूप के डाकिनी पहाड़ में आपका स्वागत है। इस विज्ञापन में शिव पुराण का उल्लेख किया भीमशंकर की कथा भी बताई है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की तस्वीर के साथ अपील की गई है। जिसमें कहा गया है कि प्राकृतिक सुंदरता के बीच भीमशंकर ज्योतिर्लिंग पवित्र स्थान पर आएं। इसके बाद से कांग्रेस और महाराष्ट्र के विपक्षी दल विचलित नजर आ रहे हैं। असम सरकार के विज्ञापन के दावे पर महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने सवाल उठाया है।

  • असम सरकार ने भीमाशंकर की कथा बताई
  • विज्ञापन के दावे पर महाराष्ट्र के विपक्षी दल विचलित
  • असम सरकार जो कर रही उसका कोई आधार नहीं-सुले

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने किया सवाल

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘क्या बीजेपी ने महाराष्ट्र के उद्योग-धंधों को छीनने के बाद क्या अब सांस्कृतिक और आध्यात्मिक खजाने को छीनने का निर्णय लिया है। पुणे इस ज्योतिर्लिंग के लिए जाना जाता है। जहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। बीजेपी शासित राज्य में गुवाहाटी के पास पमोही को छठा ज्योतिर्लिंग प्रचारित किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हमारी आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिए तत्काल ध्यान दें। दरअसल भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। ज्योतिर्लिंग के पास भीमा नदी बहती है, जो सह्याद्रि पर्वत के पास है। ऐसी मान्यता काफी लंबे समय से है। लेकिन असम सरकार का दावा है कि देश का छठवां ज्योतिर्लिंग स्थल कामरूप के डाकिनी पहाड़ पर स्थित है। सुले ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को भी ट्वीट में टैग करते हुए आपत्ति जताई है। सुप्रिया सुले ने आदि शंकराचार्य के बृहद रत्नाकर स्तोत्र का जिक्र करते हुए कहा है कि असम की बीजेपी सरकार जो कर रही है, उसका न तो कोई आधार है और न ही इसे स्वीकार किया जा सकता है।

Related posts

major crisis regarding the lake boundaries in Bhopal Whose business and whose home are at risk due to the NGT order

भोपाल में तालाब की हद का ‘महासंकट’! NGT के आदेश से किसका धंधा, किसका घर संकट में?

September 6, 2026
Does your car run only 30 km a week Before Even a parked car needs a workout

सप्ताह में सिर्फ 20-30 KM चलती है कार? सावधान! खड़ी कार को भी चाहिए ‘वर्कआउट’

September 6, 2026

क्या आपने पढ़ी है भीमाशंकर की पौराणिक कथा

शिवपुराण में उल्लैख है कि रावण के भाई कुंभकर्ण का भीम नाम का पुत्र था। पिता की मृत्यु के बाद उसका जन्म हुआ था। उसे अपने पिता की मृत्यु भगवान राम से होने का पता नहीं था। जब अपनी माता से उसे इसका पता चला तो ब्रह्माजी की तपस्या कर विजयी होने का वरदान मांगा। वरदान मिलने के बाद वह अत्याचारी हो गया। युद्ध में उसने देवताओं को भी हरा दिया। इसके बाद देवता भगवान शिव के पास गए। भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का वर्णन शिवपुराण में मिलता है। शिवपुराण में कहा गया है कि पुराने समय में कुंभकर्ण का पुत्र भीम नाम का एक राक्षस था। उसका जन्म ठीक उसके पिता की मृ्त्यु के बाद हुआ था। अपनी पिता की मृ्त्यु भगवान राम के हाथों होने की घटना की उसे जानकारी नहीं थी। बाद में अपनी माता से इस घटना की जानकारी हुई तो वह श्री भगवान राम का वध करने के लिए आतुर हो गया। अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने र्क वर्षों तक कठोर तपस्या की। जिससे प्रसन्न होकर उसे ब्रह्मा जी ने विजयी होने का वरदान दिया। वरदान पाने के बाद राक्षस निरंकुश हो गया। उससे मनुष्यों के साथ साथ देवी-देवता भी भयभीत रहने लगे। धीरे-धीरे सभी जगह उसके आंतक की चर्चा होने लगी। युद्ध में उसने देवताओं को भी परास्त करना प्रारंभ कर दिया। उसने सभी तरह के पूजा पाठ बंद करवा दिए। अत्यंत परेशान होने के बाद सभी देव भगवान शिव की शरण में गए। भगवान शिव ने सभी को आश्वासन दिलाया कि वे इस का उपाय निकालेंगे। भगवान शिव ने राक्षस तानाशाह भीम से युद्ध करने की ठानी। लड़ाई में भगवान शिव ने दुष्ट राक्षस को राख कर दिया और इस तरह अत्याचार की कहानी का अंत हुआ। भगवान शिव से सभी देवों ने आग्रह किया कि वे इसी स्थान पर शिवलिंग रूप में विराजित हैं। भीमाशंकर मंदिर नागर शैली की वास्तुकला से बनी एक प्राचीन और नई संरचना मिलती है। इस मंदिर से प्राचीन विश्वकर्मा वास्तुशिल्पियों की कौशल श्रेष्ठता का उल्लैख मिलता है। इस सुंदर मंदिर का शिखर नाना फड़नवीस ने 18वीं सदी में बनाया था। बताया जाता है मराठा शासक शिवाजी ने मंदिर की पूजा के लिए कई तरह की सुविधाएं प्रदान की थी।

भीमाशंकर की ये है विशेषता

नाना फड़नवीस की ओर से बनाए गए हेमादपंथि की संरचना में बनाया गया एक बड़ा घंटा भीमाशंकर की एक विशेषता है। अगर आप यहां जाएं तो आपको हनुमान झील, गुप्त भीमशंकर, भीमा नदी की उत्पत्ति, नागफनी, बॉम्बे प्वाइंट, साक्षी विनायक जैसे स्थानों का दौरा करने का मौका मिल सकता है। भीमशंकर लाल वन क्षेत्र और वन्यजीव अभयारण्य द्वारा संरक्षित है जहां पक्षियों, जानवरों, फूलों, पौधों की भरमार है। यह जगह श्रद्धालुओं के साथ-साथ ट्रैकर्स प्रेमियों के लिए भी उपयोगी है। यह मंदिर पुणे में बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां दुनिया भर से लोग इस मंदिर को देखने और पूजा करने के लिए आते हैं। भीमाशंकर मंदिर के पास कमलजा मंदिर है। कमलजा पार्वती जी का अवतार हैं। इस मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।

देखें वीडियो-

Tags: 12 Jyotirlingas of ShivaAssam CM Himanta Biswa SarmaBhimashankar Jyotirlingadakini hill Bhimshankar near PuneMythological recognitionNCPSupriya Sule
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version