Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

असम में क्यों हो रही हैं हजारों गिरफ्तारियां, कुछ ही दिनों में असम में पुलिस के खिलाफ क्यों बना माहौल?

DigitalDesk by DigitalDesk
February 6, 2023
in मुख्य समाचार, स्पेशल
0
असम में क्यों हो रही हैं हजारों गिरफ्तारियां, कुछ ही दिनों में असम में पुलिस के खिलाफ क्यों बना माहौल?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिसपुर। असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा फिर से सुर्खियों में हैं। वह बाल विवाह के आरोपियों के खिलाफ गिफ्तारी अभियान चला रहे हैं। अब तक पुलिस हजारों को गिरफ्तार कर चुकी है। हिमंत के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार राज्य में बाल विवाह के हजारों मामलों पर नजर रख रही है और उन पर नकेल कस रही है। हालांकि, इस पर विरोध भी कम नहीं हो रहा है।

  • पुलिस बाल विवाह के आरोप में पतियों और उनके परिजन को गिरफ्तार कर रही है
  • इसमें लड़कियों को भी उनकी ससुराल से हटाया जा रहा है और आरोपियों को हथकड़ियां पहनाई जा रही हैं
  • असम सरकार के इस फैसले के खिलाफ लड़कियां, औरतें और समुदाय विशेष के नेता सड़कों पर उतर आए हैं
  • महिलाएं असम में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं और इस मुद्दे पर सियासत सुलग गई है

हिमंत का ऐलान, 2026 तक चलेगा अभियान

अब तक, असम में नाबालिग लड़कियों से अवैध विवाह के आरोप में 2,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपना रुख साफ कर दिया है कि वह झुकने वाले नहीं। उन्होंने कहा है कि राज्य में नागरिकों के भारी विरोध के बावजूद बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • असम सरकार के आधिकारिक के अनुसार बाल विवाह पर कार्रवाई में राज्य में 2,250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है
  • राज्य भर में बाल विवाह के खिलाफ दर्ज 4,074 प्राथमिकी के आधार पर अब तक कुल 2,258 लोगों को गिरफ्तार किया गया है
  • मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि ये कार्रवाई बेरोकटोक जारी रहेगी
  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार, असम में मातृ और शिशु मृत्यु दर अत्यधिक है और इसके लिए बाल विवाह मूल कारण है
  • राज्य में पंजीकृत विवाहों में औसतन 31 प्रतिशत निषिद्ध आयु वर्ग में हुए हैं.

विपक्ष हो रहा है लामबंद

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि बाल विवाह के खिलाफ अभियान 2026 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा, लेकिन पुलिस की मुश्किलें बढ़ रही हैं। राज्य सरकार, बाल विवाह के खिलाफ एक्टिव अभियान चला रही है और जबरन शादी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। बाल विवाह के आरोपियों पर सरकार नकेल कस रही है, लेकिन बीजेपी सरकार की गिरफ्तारियों के विरोध हजारों महिलाएं अलग-अलग थानों का घेराव कर रही हैं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि सरकार ने गलत गिरफ्तारी की है और गिरफ्तार किए गए पति और उनके परिवार के सदस्य निर्दोष हैं। महिलाओं ने सड़कों को जाम कर दिया है और उनकी मांग है कि सभी आरोपियों की रिहाई की जाए। महिलाएं पुलिसकर्मियों की राह भी रोक रही है।

असदुद्दीन से लेकर शकील तक विरोध में

असम में समुदाय विशेष की लड़कियों की शादी कम उम्र में होती है। इसके साथ ही कुछ पिछड़ी और आदिवासी जातियों में भी शादियां बेहद कम उम्र में होती हैं। हालांकि, मुसलमानों के नेता असदुद्दीन ओवैसी सहित कांग्रेस नेता शकील अहमद भी इस गिरफ्तारी पर रंज हैं। वह कहते हैं कि असम में एक बार में तो बच्चों की इतनी शादियां नहीं हो गई, ये शादियां पहले से हो रही होंगी, हिमंत बिस्वा सरमा वहां 2021 से मुख्यमंत्री हैं. लेकिन उसके पहले भी 5 साल उन्हीं की पार्टी की सरकार थी। अचानक क्या हो गया कि असम की बीजेपी सरकार ने ये कार्रवाई शुरू की?

मुसलमानों का कहना है कि 2026 तक लगातार कार्रवाई होते रहेगी, ये परेशान करने वाली बात है। 2026 में असम में विधानसभा चुनाव होने वाला है। शकील अहमद कहते हैं कि इसका मतलब सरकार की मंशा ये नहीं है कि कम उम्र के बच्चों की शादी नहीं हो, उनके स्वास्थ्य पर असर नहीं पड़े, बल्कि उनका इरादा सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने की है।

नेता कहते हैं कि आज कार्रवाई करके बीजेपी सिर्फ एक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। आप एक समुदाय के लोगों को परेशान कर रहे हैं।

 

Post Views: 310
Tags: AssamChief Ministerchild marriagelathichargepolice crackdown
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version