Saturday, November 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

एपेक ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जारी किया नया ब्लूप्रिंट, सड़क-रेल से लेकर व्यापार और लोगों की आवाजाही आसान बनाने पर जोर

DigitalDesk by DigitalDesk
November 20, 2026
in मुख्य समाचार
0
एपेक ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जारी किया नया ब्लूप्रिंट, सड़क-रेल से लेकर व्यापार और लोगों की आवाजाही आसान बनाने पर जोर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

19 नवंबर को एपेक कनेक्टिविटी ब्लूप्रिंट जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि बेहतर
कनेक्टिविटी से एपेक क्षेत्र में वस्तुओं, सेवाओं, पूंजी और लोगों की आवाजाही आसान होती है। इससे
विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होते हैं और लंबे समय तक आर्थिक विकास
को गति मिलती है। एपेक पुत्रजया विजन 2040; के तहत एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लोगों और आने
वाली पीढ़ियों के लिए साझा समृद्धि हासिल करने के उद्देश्य से एक खुला, गतिशील, लचीला और
शांतिपूर्ण एशिया-प्रशांत समुदाय बनाने पर जोर दिया गया है।

इस ब्लूप्रिंट में ;एपेक कनेक्टिविटी ब्लूप्रिंट (2015-2025) की समीक्षा भी की गई है। इसमें कहा गया
है कि पिछले एक दशक में इस योजना ने क्षेत्रीय संपर्क और सहयोग को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका
निभाई है। हालांकि, नए रुझानों और बदलती जरूरतों के कारण एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कनेक्टिविटी
का स्वरूप भी बदल रहा है। ऐसे में सभी अर्थव्यवस्थाओं से एक ऐसे एशिया-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण के
लिए लगातार प्रयास करने का आह्वान किया गया है, जहां संपर्क व्यवस्था निर्बाध, व्यापक और
एक-दूसरे से जुड़ी हो।

Related posts

Which Congress leader called Owaisi impotent

कांग्रेस की किस नेत्री ने ओवैसी को कहा नामर्द… पवन खेड़ा की पत्नी पर भी साधा था निशाना

November 20, 2026
वांग यी ने बताईं एपेक बैठक की बड़ी उपलब्धियां, चीन-रूस-अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की पहली त्रिपक्षीय मुलाकात को बताया ऐतिहासिक

वांग यी ने बताईं एपेक बैठक की बड़ी उपलब्धियां, चीन-रूस-अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की पहली त्रिपक्षीय मुलाकात को बताया ऐतिहासिक

November 20, 2026

ब्लूप्रिंट में कनेक्टिविटी के तीन प्रमुख स्तंभ तय किए गए हैं। इनमें हार्ड कनेक्टिविटी, सॉफ्ट
कनेक्टिविटी और लोगों के बीच संपर्क शामिल हैं। इन तीनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग लक्ष्य भी
निर्धारित किए गए हैं।

हार्ड कनेक्टिविटी के तहत आधुनिक तकनीक और नवाचार की मदद से उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी
ढांचे का निर्माण, रखरखाव और उन्नयन करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही, सड़क, रेल,
समुद्री और हवाई संपर्क को मजबूत बनाने की बात कही गई है, ताकि क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था
बेहतर हो सके। इसके अलावा, आपसी लाभ और व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा
बुनियादी ढांचे, ऊर्जा परिवहन और व्यापार से जुड़े संपर्क बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा गया है।
वहीं, सॉफ्ट कनेक्टिविटी के तहत संस्थागत बाधाओं को कम करने और व्यापार एवं निवेश को
बढ़ावा देने पर ध्यान दिया गया है, ताकि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग और गहरा हो सके।
इसके लिए तकनीक और नवाचार के इस्तेमाल, सीमा शुल्क विभागों के बीच बेहतर तालमेल, प्रभावी
जांच व्यवस्था, जोखिम प्रबंधन और सामान की निकासी की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया
गया है। साथ ही, कारोबारी माहौल को अधिक अनुकूल और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए जरूरी सुधार

करने तथा अनावश्यक नियमों और प्रक्रियाओं का बोझ कम करने की बात कही गई है। इसके
अलावा, समान हित वाले क्षेत्रों में तकनीकी मानकों को लेकर आपसी बातचीत और सहयोग बढ़ाने
का लक्ष्य भी शामिल है।

तीसरे स्तंभ यानी लोगों के बीच संपर्क के तहत व्यापारियों और आम लोगों की आवाजाही आसान
बनाने पर जोर दिया गया है। इसके लिए शिक्षा, पर्यटन, मानव संसाधन विकास और नवाचार के क्षेत्र
में सहयोग बढ़ाने की बात कही गई है। साथ ही, एपेक बिजनेस ट्रैवल कार्ड के इस्तेमाल को बढ़ावा देने
और इसके पूर्ण सदस्य देशों को एपेक वर्चुअल बिजनेस ट्रैवल कार्ड स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित
किया गया है। इसके अलावा, शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में आदान-
प्रदान बढ़ाने के साथ वैज्ञानिक शोधकर्ताओं की आवाजाही आसान बनाने और उनके निरंतर सीखने
के अवसरों को समर्थन देने का लक्ष्य रखा गया है।

ब्लूप्रिंट में इन लक्ष्यों को लागू करने के लिए सभी अर्थव्यवस्थाओं को अपनी परिस्थितियों के
अनुसार मौजूदा एपेक कार्य तंत्रों के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए
प्रोत्साहित किया गया है। इसके साथ ही, संबंधित पक्षों के बीच विभिन्न तंत्रों के माध्यम से सहयोग
बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

इसके अलावा, ब्लूप्रिंट के मुताबिक, 2027 से 2030 तक वरिष्ठ अधिकारी हर साल होने वाली बैठकों
में इसकी प्रगति और कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा करेंगे। एपेक सचिवालय से भी अनुरोध किया
गया है कि वह वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों में संबंधित तंत्रों और उनके उप-तंत्रों की ओर से उठाए
गए कदमों और शुरू की गई पहलों की रिपोर्ट पेश करे। वहीं, सभी अर्थव्यवस्थाओं को अपनी प्रगति
की जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

Tags: #APEC2026 #APECConnectivity #AsiaPacific #RegionalConnectivity #GlobalTrade
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version