Saturday, November 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

वैश्विक तनाव के बीच एपेक बैठक ने दुनिया को दिया शांति और सहयोग का संदेश, विश्लेषक सीताराम मेवाती बोले- एशिया-प्रशांत की ताकत को कम नहीं आंक सकते

DigitalDesk by DigitalDesk
November 20, 2026
in मुख्य समाचार
0
वैश्विक तनाव के बीच एपेक बैठक ने दुनिया को दिया शांति और सहयोग का संदेश, विश्लेषक सीताराम मेवाती बोले- एशिया-प्रशांत की ताकत को कम नहीं आंक सकते
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन के शनचन शहर में दो दिवसीय एपेक शिखर बैठक का समापन हो गया है। एशिया प्रशांत सहयोग
(एपेक) के नेताओं की बैठक पर पूरी दुनिया की नजर रही। चीन की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले
शनचन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सहित कई देशों के नेता मौजूद रहे। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी
चिनफिंग ने एपेक के नेताओँ की 33वीं अनौपचारिक बैठक की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण भाषण
दिया।

इस मौके पर सीजीटीएन संवाददाता अनिल पांडेय ने भारत के जाने-माने विश्लेषक और पत्रकार
सीताराम मेवाती के साथ खास बातचीत की। मेवाती एपेक बैठक की कवरेज के लिए शनचन पहुंचे हैं।
लीजिए पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश।

Related posts

Which Congress leader called Owaisi impotent

कांग्रेस की किस नेत्री ने ओवैसी को कहा नामर्द… पवन खेड़ा की पत्नी पर भी साधा था निशाना

November 20, 2026
वांग यी ने बताईं एपेक बैठक की बड़ी उपलब्धियां, चीन-रूस-अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की पहली त्रिपक्षीय मुलाकात को बताया ऐतिहासिक

वांग यी ने बताईं एपेक बैठक की बड़ी उपलब्धियां, चीन-रूस-अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की पहली त्रिपक्षीय मुलाकात को बताया ऐतिहासिक

November 20, 2026

सीताराम मेवाती कहते हैं कि जो त्रिपक्षीय बैठक जो हुई है, वो अपने आप में ऐतिहासिक क्षण है।
क्योंकि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर
पुतिन जैसे तीन बड़े नेताओं को एक मंच पर बातचीत करते हुए देखना बहुत बड़ा मौका है। इतना ही
नहीं इन नेताओं ने अलग-अलग भी एक-दूसरे से वार्ताएं कीं। एपेक के लिए शनचन को ही क्यों चुना
गया, इस पर वे कहते हैं कि यह अपने आप एक बड़ा संदेश है कि इस शहर में कुछ खास है। यह भी
बताना जरूरी है कि शनचन तकनीक और नवाचार का केंद्र है, साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के
मामले में भी अग्रणी है। आज पूरी दुनिया शनचन के बारे में चर्चा कर रही है।

कहना होगा कि जब विश्व के तीन प्रमुख देशों के नेता एक जगह पर आते हैं तो पूरी दुनिया की नजर
उन पर रहती है। टीवी, अखबार व सोशल मीडिया पर भी शनचन और इन नेताओं की मुलाकात की
चर्चा खूब हो रही है, क्योंकि यह एक बहुत बड़ा अवसर है।

गौरतलब है कि चीन ने एपेक बैठक का बहुत ही शानदार और सफल ढंग से आयोजन किया। इस दौरान
चीन, अमेरिका और रूस तीनों देशों के राष्ट्रपतियों ने बहुत ही सौहार्दपूर्ण ढंग से आपस में विचार-
विमर्श किया। शी ने बड़े देशों को अपनी जिम्मेदारी निभाने का अहसास दिलाया और कहा कि अगर
प्रमुख देश शांति को बढ़ावा देते हैं तो दुनिया में शांति का वातावरण कायम होता है। अगर ये देश संघर्षों
में संलग्न रहते हैं तो विश्व में गड़बड़ी का माहौल व्याप्त होता है।

बकौल सीताराम, चीनी राष्ट्रपति ने नवाचार और खुलेपन की बात की। साथ ही शनचन के बारे में कहा
कि वह भविष्य और तेजी से आगे बढ़ेगा और तरक्की करेगा। इतना ही नहीं वैश्विक आर्थिक उथल-
पुथल और संघर्षों के बीच एपेक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन करना एक बड़ी बात है। शनचन में
हम इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। इस बैठक से यह पता चलता है कि एशिया प्रशांत की शक्ति

को कमतर करके नहीं आंका जा सकता है।
आज के दौर में ऐसा लगता कि एशिया पैसिफिक भी आगे तेज विकास करने के लिए प्रतिबद्ध लगता
है। क्योंकि यह क्षेत्र दुनिया के लिए बहुत बड़ा बाजार है। जैसा कि चीनी राष्ट्रपति ने बैठक के दौरान
तकनीक के विकास पर जोर दिया, यह भी कहा जा सकता है कि एशिया प्रशांत समूचे विश्व के इंजन के

तौर पर अग्रणी भूमिका निभाना चाहता है।
चीनी राष्ट्रपति ने खुलेपन का संदेश दिया और शांति की बात की। जाहिर है कि आज सभी जानते हैं कि
दुनिया की अर्थव्यवस्था को दुनिया में जारी संघर्ष कमज़ोर कर रहे हैं। ईरान-अमेरिका का युद्ध हो या
रूस व यूक्रेन की लड़ाई। अगर तमाम क्षेत्रों में जारी संघर्ष रुक जाते हैं तो इससे सारे विश्व की इकोनॉमी
स्थिर हो जाएगा और सभी को फायदा होगा।

इसके साथ ही राष्ट्रपति शी ने खुलेपन की बात कही और शनचन बे-पोर्ट एरिया के विकास पर मजबूती
से ध्यान दिया जाएगा। क्योंकि इससे दूसरे देशों के साथ व्यापार करने में आसानी होती है और कीमत
भी अन्य मार्गों की तुलना में कम होती है। इससे दुनिया के व्यापारिक समुदाय को लाभ पहुंचता है। ऐसे
में अब एशिया प्रशांत की शक्ति और महत्व को नकारना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि यह सारी दुनिया
से मजबूती से जुड़ा हुआ है। इस बार एपेक का शनचन में सफल आयोजन हुआ, जबकि अगली एपेक
बैठक वियतनाम में होगी। उम्मीद है कि वियतनाम में इस बैठक होने तक वैश्विक परिस्थितियों में
काफी बदलाव आ जाएगा। चीन ने जिस तरह का शानदार प्रदर्शन इस बैठक के जरिए किया वह चीन
की इच्छाशक्ति और मजबूती को दिखाता है। क्योंकि चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
सभी चाहते हैं कि पूरे विश्व को चीन की नीतियों और चीन के कदमों से फायदा पहुंचे।

जहां भारत की बात है तो वह भले ही वह एपेक का सदस्य नहीं है, फिर भी यह सम्मेलन भारत के
लिहाज से महत्वपूर्ण है। उसे भी इससे लाभ मिल सकता है। वैसे सितंबर में नई दिल्ली में आयोजित
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी के बीच अच्छी और
सकारात्मक बातचीत हुई। जिससे द्विपक्षीय रिश्तों में थोड़ा सुधार हो रहा है, चीजें सही दिशा में जा रही
हैं। भारत भले ही एपेक से प्रत्यक्ष रूप से संबद्ध नहीं है, लेकिन एपेक के सदस्य देशों से हमारे संबंध हैं
और चीन के साथ भी रिश्ते हैं। तो इस बैठक का सफल आयोजन सभी के हित में है। इसी तरह एपेक के
सदस्यों के साथ यूरोप के कई देश व्यापार करते हैं। ऐसे में इस बैठक का परिणाम हमें धीरे-धीरे नजर
आएगा। शनचन में मुझे पहली बार आने का मौका मिला है, कभी छोटा सा गांव होने वाला शनचन
आज टेक्नोलॉजी और एआई का हब बन चुका है।

हम जानते हैं कि वर्तमान में पूरे विश्व में उथल-पुथल का माहौल है। जिस तरह ईरान और अमेरिका के
बीच संघर्ष छिड़ा हुआ है, रूस व यूक्रेन के बीच भी लड़ाई जारी है। इन सब के मद्देनजर माहौल चुनौती
भरा था। लेकिन शनचन में एशिया प्रशांत के नेताओँ के बीच हुई गहन चर्चा से यह लगता है कि वे

आर्थिक और भूराजनैतिक रूप से स्थितियां बेहतर करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। साथ ही चीन की
मेजबानी में हुई एपेक बैठक ने दुनिया से शांति के रास्ते पर बढ़ने का आह्वान किया है, जो वैश्विक
अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है।

(अनिल पांडेय, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Tags: #APEC2026 #Shenzhen #China #GlobalPeace #WorldEconomy #SitaramMewati #AsiaPacific #XiJinping #InternationalNews #LiveIndiaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version