Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Bihar Election: दिल्ली में होगी NDA शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक…जानें क्या है बैठक का एजेंडा..और बिहार चुनाव कनेक्शन

DigitalDesk by DigitalDesk
May 22, 2025
in Uncategorized
0
An important meeting of the Chief Ministers of 21 NDA ruled states will be held in Delhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Bihar Election: दिल्ली में होगी NDA शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक…जानें क्या है बैठक का एजेंडा..और बिहार चुनाव कनेक्शन

दिल्ली में 25 मई को एनडीए शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सुशासन, नक्सल विरुद्ध कार्रवाई, जातीय जनगणना, ऑपरेशन सिंदूर और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा हो सकती है। यह बैठक अशोक होटल में होने वाली है। जिसमें एनडीए शासित 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री ही नहीं उपमुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अतिरिक्त बीजेपी अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल रहेंगे।

Related posts

Railway Priority List

रेलवे की वो ट्रेनें जिन्हें मिलता है सबसे पहले रास्ता, राजधानी-शताब्दी भी रुक जाती हैं

June 19, 2026
Telegram in india

क्या भारत में टेलीग्राम का भविष्य खतरे में है?….NEET-2026 के बाद टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

June 19, 2026

इन मुख्य बिन्दुओं पर होगी चर्चा

राज्यों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा
‘डबल इंजन सरकार’ मॉडल की सफलता
कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और जल प्रबंधन पर राज्यों की प्रगति

यह अहम बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच नीतिगत समन्वय, विकास कार्यों की समीक्षा, और आगामी योजनाओं की रणनीति तय करना है। बैठक का मुख्य एजेंडा ‘विकसित भारत 2047’ लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एनडीए शासित राज्यों की भूमिका को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी एनडीए शासित राज्यों से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही डिजिटल गवर्नेंस, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सुधारों पर फोकस बढ़ाने की अपील करेंगे। इसके अतिरिक्त यह बैठक बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ और 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले की रणनीति के लिहाज़ से भी बेहद अहम मानी जा रही है।

इन राज्यों के CM और डिप्टी CM होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

मध्य प्रदेश: डॉ.मोहन यादव

महाराष्ट्र: देवेन्द्र फडणवीस

बिहार: नीतीश कुमार

असम: हिमंत बिस्व सरमा

गुजरात: भूपेंद्र पटेल

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी

हरियाणा: नायब सिंह सैनी

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, गोवा, त्रिपुरा, नागालैंड, और अन्य NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर और पाक- चीन की चाल पर चिंतन

एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक का केंद्र बिंदु ऑपरेशन सिंदूर और चीन की चाल पर चिंतन हो सकता है। भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर की सॅफलता जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों के रूप में सामने आया था। इसके जवाब में की गई कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। जबकि पाकिस्तान की ओर से हुई जवाबी सैन्य कोशिशों को भारतीय सेना ने पूरी तरह विफल कर दिया था।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 395
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version