Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बंगाल चुनाव से पहले ‘नारी शक्ति’ का दांव? महिला आरक्षण बिल पर सरकार का बड़ा संकेत

DigitalDesk by DigitalDesk
April 3, 2026
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Women Reservation Bill
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बंगाल चुनाव से पहले ‘नारी शक्ति’ का दांव? महिला आरक्षण बिल पर सरकार का बड़ा संकेत

2029 से लागू करने की तैयारी, लेकिन टाइमिंग पर सियासी घमासान तेज

नई दिल्ली। क्या महिला आरक्षण बिल एक बार फिर चुनावी राजनीति के केंद्र में आने वाला है? संसद के गलियारों में उठी हलचल ने इस सवाल को और तेज कर दिया है। सरकार की ओर से संकेत मिला है कि महिला आरक्षण बिल को लेकर विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, और यही टाइमिंग अब सियासी विवाद की वजह बन गई है।

दरअसल, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने राज्यसभा में साफ किया कि मौजूदा सत्र के बाद सदन को कुछ समय के लिए स्थगित कर, एक “निश्चित उद्देश्य” के साथ दो-तीन हफ्तों में फिर बुलाया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह उद्देश्य महिला आरक्षण बिल ही है। सरकार पहले ही यह संकेत दे चुकी है कि 33% आरक्षण को 2029 से लागू करने की उसकी मंशा है।

लेकिन जैसे ही यह इशारा मिला, विपक्ष हमलावर हो गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी माहौल में इसका श्रेय लेना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि संसद को “दबंगई” से नहीं चलाया जा सकता। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मांग की कि पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और चुनाव के दौरान इस तरह का कदम आचार संहिता के खिलाफ होगा।

सरकार ने भी पलटवार में कोई कसर नहीं छोड़ी। नेता सदन जेपी नड्डा ने दो टूक कहा कि सदन कब बुलाना है, यह सरकार तय करेगी। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए याद दिलाया कि जिस महिला आरक्षण बिल को दशकों तक पास नहीं कराया जा सका, उसे नरेंद्र मोदी सरकार ने रिकॉर्ड समय में आगे बढ़ाया।

टाइमिंग ही असली ‘ट्विस्ट’
राजनीतिक जानकारों की मानें तो असली लड़ाई बिल पर नहीं, बल्कि उसकी टाइमिंग पर है। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में चुनावी सरगर्मी के बीच अगर यह बिल चर्चा में आता है, तो ‘नारी शक्ति’ का मुद्दा सीधे चुनावी नैरेटिव को प्रभावित कर सकता है।

आगे का क्या है संकेत?
सरकार का कहना है कि महिला आरक्षण लागू करने की प्रतिबद्धता अटल है और यह राजनीति का विषय नहीं होना चाहिए। लेकिन विपक्ष इसे चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रहा है। महिला आरक्षण बिल एक बार फिर संसद से निकलकर सियासी अखाड़े में आ गया है। अब नजर इस बात पर है कि क्या विशेष सत्र बुलाया जाता है और क्या यह कदम चुनावी समीकरणों को नया मोड़ देता है। फिलहाल इतना तय है—‘नारी शक्ति’ का मुद्दा आने वाले दिनों में राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र बनने वाला है।

Post Views: 202
Tags: #Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju #Rajya Sabha#Women Reservation Bill before Bengal elections #modi Government#Women Reservation Bill timingwomen reservation bill
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version