Sunday, November 1, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

आज फिर जीने की तमन्ना है’… जिसे देव आनंद ने ठुकराया, वही बना हिंदी सिनेमा का अमर गीत

DigitalDesk by DigitalDesk
July 12, 2026
in मनोरंजन, मुख्य समाचार
0
Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

show of strength by the INDIA alliance at Delhi Ramlila Maidan with the Election Commission also in the crosshairs over allegations of vote theft

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन… वोट चोरी के आरोप से चुनाव आयोग तक निशाने पर, विपक्ष की एकजुटता का कितना बड़ा इम्तिहान?

November 1, 2026
Foundation Day Chief Minister Mohan Yadav

सात दशक का सफर… गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य का संकल्प-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

November 1, 2026

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ गीत सिर्फ लोकप्रिय नहीं होते, बल्कि वे एक युग की पहचान बन जाते हैं। फिल्म गाइड का गीत “आज फिर जीने की तमन्ना है” भी ऐसा ही एक अमर गीत है। दिलचस्प बात यह है कि जिस गीत को शुरुआत में खुद अभिनेता और निर्माता देव आनंद पसंद नहीं कर पाए थे, वही आगे चलकर फिल्म की सबसे बड़ी पहचान बन गया।

जब हार्ट अटैक ने रोक दी ‘गाइड’ की रफ्तार

साल 1965 में देव आनंद अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म गाइड पर काम कर रहे थे। संगीत की जिम्मेदारी महान संगीतकार सचिन देव बर्मन (एसडी बर्मन) के पास थी। तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। डॉक्टरों ने लंबा आराम करने की सलाह दी। इस दौरान कई फिल्म निर्माताओं ने अपना काम दूसरे संगीतकारों को सौंप दिया, लेकिन देव आनंद ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने साफ कहा कि गाइड का संगीत केवल एसडी बर्मन ही देंगे, चाहे इसके लिए फिल्म की शूटिंग छह महीने तक क्यों न टालनी पड़े। यह फैसला सिर्फ एक निर्माता का नहीं, बल्कि अपने संगीतकार पर अटूट विश्वास का प्रतीक था।

सिर्फ पांच दिन… और तैयार हो गया इतिहास

स्वस्थ होने के बाद एसडी बर्मन स्टूडियो लौटे। कहा जाता है कि उन्होंने मात्र पांच दिनों में गाइड के सभी गीत तैयार कर दिए। संभव है कि बीमारी के कारण हुई देरी की भरपाई करने का भाव भी उनके मन में रहा हो। देव आनंद ने बिना किसी बदलाव के सभी गीतों को मंजूरी दे दी, लेकिन एक गीत ऐसा था जिसने उन्हें संतुष्ट नहीं किया।

जिस गीत पर देव आनंद को था संदेह

आज फिर जीने की तमन्ना है यह वही गीत था ..रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद देव आनंद को लगा कि यह गीत अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाएगा। उन्होंने अपनी असहमति साथियों से भी साझा की। हालांकि पूरी यूनिट को गीत बेहद पसंद आया। फिल्म के निर्देशक विजय आनंद ने सुझाव दिया कि पहले इसकी शूटिंग कर ली जाए। यदि बाद में जरूरत महसूस हुई तो दूसरा गीत रिकॉर्ड कर लिया जाएगा।

शूटिंग के दौरान बदल गई राय

इस गीत की शूटिंग उदयपुर की खूबसूरत लोकेशनों पर हुई। शूटिंग के दौरान देव आनंद ने एक दिलचस्प बात नोटिस की। सेट पर काम करने वाले तकनीशियन हों, कलाकार हों या होटल का स्टाफ—हर कोई अनजाने में यही गीत गुनगुना रहा था। बार-बार लोगों की जुबान पर यही धुन सुनकर देव आनंद को एहसास हुआ कि शायद उनकी अपनी राय गलत थी।उन्होंने फैसला किया कि यह गीत फिल्म में यथावत रहेगा। फिल्म रिलीज हुई और यही गीत उसकी सबसे बड़ी पहचान बन गया।

एक धुन… पूरा गीत

इस गीत की सबसे अनोखी विशेषता इसकी धुन है। आमतौर पर फिल्मी गीतों में मुखड़ा और अंतरे की धुन अलग-अलग बनाई जाती है। अंतरा अपनी अलग चाल से शुरू होकर अंत में मुखड़े की धुन से जुड़ता है। लेकिन “आज फिर जीने की तमन्ना है” में एसडी बर्मन ने एक अनोखा प्रयोग किया। पूरे गीत—मुखड़े और सभी अंतरों—को लगभग एक ही मूल धुन पर रचा गया। यानी—

“कांटों से खींच के ये आंचल…”

और

“अपने ही बस में नहीं मैं…”

दोनों का संगीतात्मक प्रवाह एक ही धुन पर आगे बढ़ता है।

फिल्म संगीत में यह प्रयोग बेहद दुर्लभ माना जाता है। गीतकार शैलेंद्र ने इस गीत को जीवन में नई शुरुआत, आजादी और आत्मविश्वास का भाव दिया। एसडी बर्मन ने इसे राग मिश्र भैरवी की छाया में ऐसी धुन दी

यह पहला प्रयोग नहीं था

मुखड़े और अंतरे को एक ही धुन में ढालने का प्रयोग एसडी बर्मन ने बाद में एक और प्रसिद्ध गीत “फूलों के रंग से, दिल की कलम से” में भी किया। यह उनकी संगीत सोच और प्रयोगधर्मिता का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। अगर उस दिन देव आनंद अपनी पहली राय पर अड़े रहते, तो शायद हिंदी सिनेमा अपने सबसे यादगार गीतों में से एक से वंचित रह जाता। यह कहानी सिर्फ एक सुपरहिट गाने की नहीं, बल्कि विश्वास, धैर्य और असाधारण प्रतिभा की भी है। एसडी बर्मन की धुन, शैलेंद्र के शब्द और देव आनंद का बदला हुआ फैसला—इन तीनों ने मिलकर ऐसा गीत रचा, जो छह दशक बाद भी हर पीढ़ी की जुबान पर है।

Tags: #Dev AnandAaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version