Tuesday, November 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो 2026: वैश्विक व्यापार और सहयोग का प्रमुख मंच बना CIIE

DigitalDesk by DigitalDesk
November 10, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो 2026: वैश्विक व्यापार और सहयोग का प्रमुख मंच बना CIIE
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन में 9वां चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो (CIIE 2026) 5 से 10 नवंबर तक
शांगहाई स्थित नेशनल एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा
रहा है। इस वर्ष का एक्सपो वैश्विक व्यापार, आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय
बाजार में पहुंच बनाने के लिए दुनिया भर की कंपनियों को एक महत्वपूर्ण मंच
प्रदान कर रहा है।

इस वर्ष के एक्सपो में विकसित अर्थव्यवस्थाओं की कंपनियों की भागीदारी प्रमुख
बनी हुई है। विशेष रूप से अमेरिकी कंपनियों ने अनुबंधित प्रदर्शनी क्षेत्र के मामले
में सबसे बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है। इसके अलावा फ्रांस, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड
की कंपनियों ने भी इस वर्ष अपनी भागीदारी का विस्तार किया है। इन देशों की
कंपनियों द्वारा बुक किया गया प्रदर्शनी क्षेत्र पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक हो
चुका है। जिनमें विकसित, विकासशील और सबसे कम विकसित देश शामिल हैं।

Related posts

सोनिया की आत्मकथा: सत्ता की दहलीज पर खड़ी एक महिला की अनकही कहानी

सोनिया की आत्मकथा: सत्ता की दहलीज पर खड़ी एक महिला की अनकही कहानी

November 10, 2026
चीन के उप राष्ट्रपति हान चंग ने जॉर्जिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से की मुलाकात, व्यापार और बेल्ट एंड रोड सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

चीन के उप राष्ट्रपति हान चंग ने जॉर्जिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से की मुलाकात, व्यापार और बेल्ट एंड रोड सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

November 10, 2026

मोल्दोवा, रोमानिया और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) पहली बार
इसमें हिस्सा लेंगे। 'गेस्ट कंट्री ऑफ ऑनर' (सम्मानित अतिथि देश) के रूप में,
कनाडा ने दूसरी बार इस निमंत्रण को स्वीकार करने की घोषणा की है। इस वर्ष,
'गेस्ट कंट्री ऑफ ऑनर' के लिए विशेष थीम वाले दिन और बेहतर लाभ पैकेज
जैसी नई पहलें शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही, कई तरह के बूथ इवेंट्स भी होंगे,
जो इनडोर एग्जीबिशन हॉल को आयोजन स्थल के बाहर की शहरी गतिविधियों

से जोड़ते हुए एक एकीकृत प्रदर्शनी मॉडल पेश करेंगे। चाइना पैवेलियन की थीम
नई संभावनाओं का निर्माण, एक साझा उज्ज्वल भविष्य होगी। यह 15वीं
पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नए
अवसरों और दृष्टिकोणों को पूरी तरह से प्रदर्शित करेगा।

वैश्विक व्यापार में बढ़ती अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बावजूद, चीन में
विदेशी कंपनियों का भरोसा कायम है। इसका मुख्य कारण चीन द्वारा अपने
बाज़ार को और अधिक खोलने तथा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार किए
जा रहे प्रयास हैं। चीन ने 1 मई से उन अफ़्रीकी देशों को, जिनके साथ उसके
राजनयिक संबंध हैं, पूरी तरह से ज़ीरो-टैरिफ़ (शून्य शुल्क) की सुविधा दी है। यह

कदम मानवता के लिए एक साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में मदद करेगा।
इस साल, CIIE में भाग लेने वाली फॉर्च्यून ग्लोबल कंपनियों और उद्योग
जगत के दिग्गजों की संख्या पहली बार 300 के पार पहुँच गई है। इस साल के
एक्सपो में 2,000 से ज़्यादा ऐसे प्रदर्शक पहली बार हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें
सिंगापुर स्थित 'पेरेनियल होल्डिंग्स' भी शामिल है। चीन के थ्येनचिन में इस
समूह का एक प्रोजेक्ट है — जो पूरी तरह से विदेशी स्वामित्व वाला चीन का पहला

व्यापक तृतीयक अस्पताल (tertiary comprehensive hospital) है — इसने
फरवरी 2025 में काम करना शुरू कर दिया। कंपनी की चीन में ब्रांड प्रमोशन
प्रमुख, झाई लिली के अनुसार, इस साल के अंत तक क्वांग तुंग प्रांत के क्वांग
च्यो में भी ऐसा ही एक प्रोजेक्ट शुरू होने की उम्मीद है। इस तरह की प्रगति,
सेवाओं के व्यापार (trade of services) के क्षेत्र में चीन के संस्थागत रूप से खुलने
(institutional opening-up) का प्रमाण है। CIIE के आकर्षण का एक कारण इससे
मिलने वाले ठोस ऑर्डर और विकास के लाभ भी हैं। पहले आठ संस्करणों में कुल
संभावित लेन-देन का मूल्य 580 अरब डॉलर से अधिक रहा। अकेले आठवें
संस्करण में 83.49 अरब डॉलर के संभावित लेन-देन दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष
की तुलना में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि है। CIIE देशों को विचारों के आदान-प्रदान
और एक-दूसरे से सीखने के लिए एक मंच प्रदान करता है, जहाँ विभिन्न
हितधारक बातचीत कर सकते हैं और एक-दूसरे को प्रेरित कर सकते हैं। यह
विविध और समावेशी ढांचा, अपने सभी व्यापारिक साझेदारों के साथ समान
व्यवहार करने और 'मोस्ट-फेवर्ड-नेशन' (सबसे पसंदीदा राष्ट्र) के सिद्धांत को
बनाए रखने के चीन के संकल्प का एक ठोस प्रमाण है।
चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। इसका
उद्देश्य चीन के बाजार को दुनिया के लिए और अधिक खोलना तथा विभिन्न
देशों के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
पिछले वर्षों में यह एक्सपो अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए अपने उत्पादों और नई
तकनीकों को प्रदर्शित करने, संभावित व्यापारिक साझेदारों से जुड़ने और चीन के
बाजार में नए अवसर तलाशने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है। पिछले

पाँच वर्षों में, वैश्विक आर्थिक विकास में चीन का योगदान लगभग 30 प्रतिशत
पर स्थिर रहा है, जो G7 देशों के संयुक्त योगदान से भी अधिक है। आज का
चाइना अपॉर्चुनिटीज़ 2.0 (China Opportunities 2.0) नवाचार और सहयोग,
संस्थागत खुलेपन, और पूरी चेन के सह-निर्माण पर अधिक जोर देता है। एक्सपो
में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का लगातार बढ़ता आकार एक सीधी सी सच्चाई को
साबित करता है: व्यवसाय वहीं जाते हैं जहाँ उन्हें अवसर मिलते हैं, और भू-
राजनीतिक बाधाओं के जरिए बाजार की ताकतों को पूरी तरह से रोकना मुश्किल
है।
इस वर्ष विकसित अर्थव्यवस्थाओं की मजबूत भागीदारी के साथ एशिया और
अफ्रीका के देशों को विशेष प्रोत्साहन देना इस बात को दर्शाता है कि CIIE वैश्विक
व्यापार में व्यापक भागीदारी और आर्थिक अवसरों के विस्तार पर भी जोर दे रहा
है। इस बार के CIIE में एशिया और अफ्रीका के उत्पादों के लिए एक उन्नत क्षेत्र भी
बनाया गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक ग्लोबल साउथदेशों को CIIE
को एक प्रमुख मंच के रूप में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

आयोजकों का मानना है कि यह कदम विकासशील देशों के उत्पादों को वैश्विक
बाजार से जोड़ने और आपसी व्यापार व सहयोग को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
CIIE 2026 में विकसित और विकासशील दोनों अर्थव्यवस्थाओं की व्यापक
भागीदारी देखने को मिल सकती है, जिससे यह आयोजन वैश्विक व्यापार, निवेश
और आर्थिक सहयोग के एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में अपनी भूमिका और
मजबूत करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक—देवेंद्र सिंह)

 

 

 

Tags: #XiJinping #China #PovertyAlleviation #PovertyEradication #ChineseCommunistParty #ChinaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version