Wednesday, September 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश में चार दिन सियासी हलचल: नितिन नबीन VS राहुल गांधी….17 से 20 सितंबर तक MP में सियासी घमासान!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 16, 2026
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Nitin Nabin vs Rahul Gandhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में अगले चार दिन सियासी हलचल से भरे रहने वाले हैं। इंदौर से उज्जैन और भोपाल तक बीजेपी और कांग्रेस के बड़े चेहरों की मौजूदगी रहेगी। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर बीजेपी का सेवा-संकल्प अभियान। तो दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मध्यप्रदेश में पहला दौरा और इसी सियासी हलचल के बीच 19 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। यानी 17 से 20 सितंबर तक मध्यप्रदेश में बड़े नेताओं का जमावड़ा। सवाल ये है कि क्या ये सिर्फ कार्यक्रमों का सिलसिला है। या फिर इसके पीछे संगठन, कार्यकर्ताओं और खासकर युवा वोटरों तक पहुंच बनाने की बड़ी कवायद भी है?

  • MP में दिल्ली के दिग्गजों का जमावड़ा
  • राहुल से पहले नितिन नबीन की एंट्री
  • 17 सितंबर से बीजेपी का सेवा-संकल्प
  • 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी
  • इंदौर से उज्जैन तक सियासी हलचल
  • चार दिन… दो दल… बड़े चेहरे
  • बीजेपी का सेवा-संकल्प… कांग्रेस का राहुल दांव
  • MP में VVIP सियासत का दौर

मध्यप्रदेश में 17 से 20 सितंबर तक राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर मध्यप्रदेश में सेवा-संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाना है। इसी दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार मध्यप्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे। नितिन नबीन इंदौर और उज्जैन में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इंदौर से लेकर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन तक बीजेपी के कार्यक्रमों को लेकर संगठन सक्रिय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी नितिन नबीन के दौरे और सेवा-संकल्प अभियान को लेकर जानकारी दी है। बीजेपी के लिए ये दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह मध्यप्रदेश का पहला दौरा होगा। एक तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा। दूसरी तरफ सेवा-संकल्प अभियान। और तीसरी तरफ पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम। ऐसे में बीजेपी के भीतर भी इस दौरे को लेकर तैयारियां तेज हैं। लेकिन इसी सियासी कार्यक्रम के बीच कांग्रेस ने भी अपना बड़ा कार्यक्रम तय किया है।

Related posts

Success Story: नौकरी की राह छोड़ खेती को बनाया करियर, ₹15 हजार से शुरू किया मशरूम का काम और खड़ा कर दिया ₹20 लाख का कारोबार

Success Story: नौकरी की राह छोड़ खेती को बनाया करियर, ₹15 हजार से शुरू किया मशरूम का काम और खड़ा कर दिया ₹20 लाख का कारोबार

September 16, 2026
Uttar Pradesh Assembly Elections 2027

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027: यूपी 2027 में अखिलेश का 75 जिलों वाला दांव. स्थानीय मुद्दों से बनेगा चुनावी एजेंडा?

September 16, 2026

19 सितंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन तैयारियों में जुटा है। और यहीं से बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

  • राहुल से पहले नितिन नबीन की एंट्री
  • बीजेपी अध्यक्ष का पहला MP दौरा
  • 19 सितंबर को राहुल गांधी इंदौर में
  • इंदौर बनेगा सियासी केंद्र

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दूसरे बड़े नेता मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने बीजेपी के कार्यक्रमों को लेकर तंज कसा है। उनका कहना है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस को किसी स्क्रीन की जरूरत नहीं होगी। बीजेपी और कांग्रेस… दोनों तरफ से बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो चुका है।

वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस की तैयारियों में सक्रिय हैं। राहुल गांधी का इंदौर दौरा कांग्रेस के लिए कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच संवाद का मौका होगा। खास तौर पर ऐसे समय में जब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही युवा वर्ग तक अपनी पहुंच मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। यानी सियासी मुकाबला सिर्फ मंचों तक सीमित नहीं है।

  • Gen Z पर बीजेपी-कांग्रेस का फोकस
  • युवा वोटरों तक पहुंच की कवायद
  • कार्यकर्ता बनाम कार्यकर्ता
  • इंदौर में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
  • बीजेपी का संगठन… कांग्रेस का संवाद

17 से 20 सितंबर के बीच मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है। हालांकि इन दौरों को सीधे तौर पर किसी चुनावी रणनीति का संकेत मानना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना जरूर है कि दोनों दल मध्यप्रदेश में अपने संगठन और जनसंपर्क को लगातार सक्रिय रखे हुए हैं। बीजेपी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला दौरा और सेवा-संकल्प अभियान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का अवसर है। तो कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का इंदौर दौरा अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच राजनीतिक संवाद का बड़ा कार्यक्रम है। और इन सबके बीच इंदौर एक बार फिर मध्यप्रदेश की सियासी गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। तो मध्यप्रदेश में 17 से 20 सितंबर तक सियासत का पारा चढ़ा रहेगा। एक तरफ बीजेपी का सेवा-संकल्प अभियान। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पहला मध्यप्रदेश दौरा। तो दूसरी तरफ 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी की मौजूदगी। अब इन दौरों से कार्यकर्ताओं में कितना उत्साह पैदा होता है। युवा वर्ग तक दोनों दल अपनी बात कितनी प्रभावी तरीके से पहुंचा पाते हैं। और आने वाले दिनों में इन कार्यक्रमों का राजनीतिक असर किस रूप में दिखाई देता है। इस पर सबकी नजर रहेगी।

Tags: #Nitin Nabin vs Rahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version