Tuesday, September 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर लेख 'छ्यूशी ' पत्रिका में प्रकाशित होगा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 15, 2026
in मुख्य समाचार
0
शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर लेख 'छ्यूशी ' पत्रिका में प्रकाशित होगा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान को
मजबूत करने पर एक लेख बुधवार, 16 सितंबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय
समिति की प्रमुख पत्रिका ‘छ्यूशी जर्नल’ के इस साल के 18वें अंक में प्रकाशित किया जाएगा।
लेख में जोर दिया गया है कि बुनियादी अनुसंधान पूरी वैज्ञानिक व्यवस्था का आधार और तकनीकी
समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण स्रोत है। साथ ही, यह वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा का अहम
मोर्चा भी है। किसी देश की वैज्ञानिक और तकनीकी ताकत को मापने का एक महत्वपूर्ण पैमाना
उसके बुनियादी अनुसंधान का स्तर है। लेख के मुताबिक, अगर चीन को दुनिया में विज्ञान और
प्रौद्योगिकी की अग्रणी शक्ति बनना है, तो बुनियादी अनुसंधान के स्तर को लगातार ऊपर उठाना
होगा।

लेख में कहा गया है कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से, केंद्रीय समिति
ने बुनियादी अनुसंधान को उच्च प्राथमिकता दी है। अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतर योजना, निवेश
सुनिश्चित करने और संस्थागत व्यवस्था में नवाचार के जरिए चीन के बुनियादी अनुसंधान के स्तर
में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। हालांकि, दुनिया की प्रमुख विज्ञान और प्रौद्योगिकी शक्तियों की
तुलना में अभी भी अंतर मौजूद है। ऐसे में संकट की भावना और तात्कालिकता को बढ़ाते हुए, अधिक
प्रयास और ठोस उपायों के जरिए बुनियादी अनुसंधान को और मजबूत करना जरूरी है।
इस दिशा में लेख में चार प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया गया है। पहला, बुनियादी अनुसंधान की समग्र
योजना को बेहतर बनाने की जरूरत है। लेख के अनुसार, बड़े विज्ञान के दौर में बुनियादी अनुसंधान
के संगठन और प्रबंधन का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ‘चार अभिमुखताओं’ के रणनीतिक मार्गदर्शन
का पालन करते हुए, राष्ट्रीय तात्कालिक जरूरतों और दीर्घकालिक मांगों के आधार पर प्रमुख दिशाओं
और महत्वपूर्ण क्षेत्रों को स्पष्ट करना होगा। साथ ही, नई राष्ट्रीय व्यवस्था के लाभों का इस्तेमाल
करते हुए राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं, राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों और उच्च स्तरीय शोध
विश्वविद्यालयों की अग्रणी भूमिका को और मजबूत करना होगा।

Related posts

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

September 15, 2026

दूसरा, बुनियादी अनुसंधान से जुड़ी प्रतिभाओं की टीम को मजबूत करने की जरूरत है। लेख में कहा
गया है कि बुनियादी अनुसंधान का विकास आखिरकार उच्च स्तरीय प्रतिभाओं पर निर्भर करता है।

इसलिए शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा प्रतिभा विकास को एक साथ आगे बढ़ाना होगा। इसके
साथ ही, देश में प्रतिभाओं को तैयार करने की गुणवत्ता में सुधार और युवा शोधकर्ताओं को अधिक
समर्थन देना होगा।

तीसरा, बुनियादी अनुसंधान के लिए समर्थन और जरूरी सुविधाओं को मजबूत किया जाना चाहिए।
इसके तहत दीर्घकालिक और स्थिर निवेश सुनिश्चित करना, बुनियादी अनुसंधान में वित्तीय निवेश
का अनुपात बढ़ाना, वित्तपोषण के नए माध्यमों का विस्तार करना और शोध की परिस्थितियों में
सुधार करना जरूरी है। इसके अलावा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी व्यवस्था में सुधार, बेहतर अनुसंधान
माहौल तैयार करने और खुली, समावेशी तथा विफलताओं को स्वीकार करने वाली नवाचार संस्कृति
विकसित करने पर भी ध्यान देना होगा।

चौथा, बुनियादी अनुसंधान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का विस्तार किया जाना चाहिए। इसके
लिए वैश्विक नवाचार नेटवर्क में सक्रिय रूप से शामिल होना, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा और पर्यावरण
तथा जीवन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक मुद्दों पर संयुक्त अनुसंधान करना और
अंतरराष्ट्रीय बड़े विज्ञान कार्यक्रमों में भाग लेना आवश्यक है।

साथ ही, लेख में कहा गया है कि बुनियादी अनुसंधान को मजबूत करने के लिए पूरी पार्टी और समाज
के संयुक्त प्रयास जरूरी हैं। सभी स्तरों की पार्टी समितियों और सरकारों को नीतिगत समर्थन बढ़ाना
होगा और जरूरी सेवाएं एवं सुविधाएं सुनिश्चित करनी होंगी, ताकि केंद्रीय समिति के फैसलों और
योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर लागू किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

Tags: #XiJinping #ChinaNews #China #ScienceAndTechnology #BasicResearch #TechnologyNews #InternationalNews #XiJinpingArticle
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version