Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

शादी के 48 दिन बाद नवविवाहिता की मौत: डॉक्टर पति CCTV से रखता था हर पल नजर, प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान

DigitalDesk by DigitalDesk
June 18, 2026
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई
0
26 year old newlywed woman committed suicide
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

48 दिनों में उजड़ गई एक नई जिंदगी

महाराष्ट्र के ठाणे में 26 वर्षीय एक नवविवाहिता ने शादी के महज 48 दिन बाद ही आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने नवविवाहिता के डॉक्टर पति को गिरफ्तार कर लिया है। महज 48 दिन पहले शादी के बंधन में बंधी 26 वर्षीय विशाखा तिलकर की जिंदगी इतनी मुश्किलों से भर गई कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मुंबई के पास अंबरनाथ में रहने वाली विशाखा की मौत ने एक बार फिर दहेज और घरेलू उत्पीड़न के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

“CCTV की निगरानी, मारपीट और दहेज का दबाव! शादी के 48 दिन बाद युवती ने की आत्महत्या”..

Related posts

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

September 4, 2026

डॉक्टर पति पर हर गतिविधि पर नजर रखने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि विशाखा के पति Nitin Tilkar ने घर के अंदर और बाहर कई CCTV कैमरे लगवा रखे थे। इन कैमरों के जरिए वह विशाखा की हर गतिविधि पर नजर रखता था। परिवार का दावा है कि किसी से भी बात करने पर उसे सवालों और मारपीट का सामना करना पड़ता था।

महिला पड़ोसी से बात करने पर हुई थी पिटाई

परिजनों के मुताबिक आत्महत्या से दो दिन पहले विशाखा ने एक महिला पड़ोसी से बातचीत की थी। इस बात से नाराज होकर ससुराल पक्ष ने उसकी पिटाई की। आरोप है कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना ने उसे गहरे अवसाद में धकेल दिया।

दहेज और पैसों की मांग का भी आरोप

विशाखा के परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष नाराज था। उनका आरोप है कि शादी में अपेक्षित उपहार और सम्मान नहीं मिलने से ससुराल वाले असंतुष्ट थे। इसके बाद ससुराल पक्ष ने विशाखा पर मायके से आभूषण-पैसे लाने का दबाव बनाया।

मां को बताई थी अपनी पीड़ा

परिजनों के अनुसार विशाखा ने अपनी मां को फोन पर प्रताड़ना की पूरी जानकारी दी थी। परिवार उसे वापस घर लाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें उसकी आत्महत्या की खबर मिल गई।

पति गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मामले में अंबरनाथ के शिवाजीनगर थाने में पति नितिन तिलकर, सास छाया तिलकर और देवर निनाद तिलकर के खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Tags: #26 year old newlywed woman committed suicide#Thane Maharashtra #just 48 days after her marriage woman committed suicide
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version